मुंबई के जाम में फंस गईं शाहरुख खान से मिलने जा रही इंटरनेशनल सिंगर दुआ लिपा, रोड़ पर ऐसे किया इंजॉय
शाहरुख खान से मिलने के लिए दुआ लिपा उनके घर गई थीं जहां रास्ते में उन्हें मुंबई के जाम का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली, जेएनएन। इंटरनेशनल सिंगर दुआ लिपा वन प्लस म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए भारत आई हुई हैं। शनिवार को इंटरनेशनल पॉप स्टार कैटी पेरी के साथ परफॉर्म करने से पहले दुआ लिपा ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान से मुलाकात की। शाहरुख खान से मिलने के लिए दुआ लिपा उनके घर गई थीं, जहां रास्ते में उन्हें मुंबई के जाम का सामना करना पड़ा।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने स्टोरी के लिए जरिए मुंबई जाम के बारे में बताया और एक फोटो अपलोड की। इस फोटो में वो कार की विंडो से बाहर निकलकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान से मुलाकात और शाहरुख खान ने भी उनसे मिलने के बाद कुछ तस्वीरें अपलोड कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
एसआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, "नए नियमों से जीने का फैसला। इसे दुआ लिपा के सिवाय और किससे बेहतर तरीके से सीखा जा सकता है। क्या आकर्षक और खूबसूरत युवा महिला है...और उसकी आवाज। आज रात के कॉन्सर्ट के लिए उसे मेरा ढेर सारा प्यार। दुआ अगर हो सके तो वह स्टेप करने की कोशिश करना, जो मैंने स्टेज पर तुम्हें सिखाई थी।"
Have decided to live by ‘New Rules’ and who better to learn them from but @DUALIPA herself!! What a charming and beautiful young lady....& her voice!! Wish her all my love for the concert tonight. Dua if you can, try the steps I taught u on stage. pic.twitter.com/myEmoTlMka— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 16, 2019
बता दें कि दुआ पहले भी भारत आ चुकी हैं और पिछली बार जब वो भारत आई थीं, तो उन्होंने जयपुर-जोधपुर विजिट किया था। वहीं दुआ ने शनिवार को कैटी पेरी के साथ परफॉर्म किया। वहीं कैटी वापस लौट चुकी हैं और उन्हें करण जौहर ने पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद थीं।