Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने कुछ इस अंदाज में मनाई दिवाली, तस्वीरें हुई वायरल!

Diwali 2019 Priyanka Chopra Nick Jonas Diwali Celebrations प्रियंका ने सुनहरे रंग की साड़ी पहन रखी थी और उन्होंने अपने बालों को बांधे रखा था। प्रियंका ने बड़े झुमके भी पहने हैं।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 04:22 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने कुछ इस अंदाज में मनाई दिवाली, तस्वीरें हुई वायरल!
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने कुछ इस अंदाज में मनाई दिवाली, तस्वीरें हुई वायरल!

नई दिल्ली, जेएनएनl गायक निक जोनास ने अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने रविवार को मैक्सिको में अपनी पत्नी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इंस्टाग्राम पर निक ने डिनर टेबल से अपनी और प्रियंका की एक तस्वीर शेयर की हैं।

loksabha election banner

निक ने फोटो के साथ कमेंट में लिखा, ‘आपको और आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं। दुनिया भर के आप सभी लोगों के लिए प्यार और प्रकाश।’ प्रियंका ने सुनहरे रंग की साड़ी पहन रखी थी और उन्होंने अपने बालों को बांधे रखा था। प्रियंका ने बड़े झुमके भी पहने हैं। निक इस बीच एक सफेद शर्ट और गहरे रंग की पैंट में देखें गए। दोनों कैमरे के लिए रोमांटिक पोज दे रहे थे। इससे पहले रविवार को प्रियंका ने दीवाली समारोह मनाते हुए कई फोटो शेयर किये।

 

View this post on Instagram

Happy Diwali to you and yours. Sending love and light to all of you all around the world.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

अपने प्रशंसकों के लिए दिवाली का संदेश देते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘सभी को हैप्पी दिवाली।’ प्रियंका चोपड़ा ने घर में गणपति और माता लक्ष्मी की मूर्तियों का स्वागत भी कियाl प्रियंका इजन्ट इट रोमांटिक में नजर आई थीं। उन्होंने दिवाली की सजावट की भी एक झलक दी, जहां दोनों कपल अपनी टीम के साथ मना रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में प्रियंका ने निक के साथ अपना पहला करवा चौथ मनाया था, उन्होंने करवा चौथ जोनास ब्रदर्स के संगीत समारोह में शामिल होकर मनाया था।

 

View this post on Instagram

Happy Diwali to everyone celebrating. From mine to yours... दीपावाली की शुभकामनाएँ।। #diwaliincabo #peaceandprosperity

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका ने जश्न की रात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में से एक में प्रियंका अपने दोस्तों के साथ दिखीं। प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह कैमरे के लिए पोज देती हुई सिंदूर लगा रही हैं। इसमें अभिनेत्री और गायक वीजे अनुषा भी थीं। प्रियंका को आखिरी बार स्क्रीन पर शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म द स्काई इज़ पिंक में देखा गया था।

इसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम की भी अहम भूमिका थीं। प्रियंका के पास राजकुमार के साथ द व्हाइट टाइगर नामक फिल्म भी हैंl वहीं वह ओशो और मां आनंद शीला पर भी एक फिल्म बना रही है। वह एक प्रोजेक्ट के लिए एवेंजर्स एंडगेम के निर्देशक रुसो ब्रदर्स के साथ भी बातचीत कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.