Coronavirus Lockdown में दिशा पाटनी ने शेयर की नई तस्वीर, दीवाने हुए फैंस ने कहा- नेशनल क्रश
Disha Patani New Bikini Photo दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी दोस्ती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ मौक़ा मिलते ही क्वालिटी टाइम बिताते नज़र आते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टाइगर श्रॉफ की 'गर्लफ्रेंड' दिशा पाटनी सोशल मीडिया की सुपरस्टार हैं। दिशा की बिंदास तस्वीरें सोशल मीडिया में आते ही वायरल हो जाती हैं। अपने फिटनेस शौक़ की वजह से दिशा काफ़ी लोकप्रिय हैं और उनके अंदाज़ की फैन भी ख़ूब तारीफ़ करते हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सभी सितारे अपने घरों में हैं। इस दौरान वो अपने फॉलोअर्स के साथ पुरानी यादों को शेयर कर रहे हैं।
दिशा ने अपनी पिछली फ़िल्म मलंग से एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बिकिनी पहने हुए समंदर के किनारे खड़ी हैं। उन्होंने हाथ में सर्फ़िंग बोर्ड पकड़ा हुआ है। दिशा की इस फोटो को ख़ूब लाइक्स मिल रहे हैं। लगभग 24 घंटों में फोटो पर 14 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं तमाम यूज़र्स ने कमेंट किये हैं।
कुछ यूज़र्स ने उन्हें नेशनल क्रश तक बता दिया। वहीं कुछ ने उनकी तस्वीरों को सुपरहिट करार दिया है। कुछ दिलचस्प कमेंट्स नीचे दिये गये हैं-
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी दोस्ती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ मौक़ा मिलते ही क्वालिटी टाइम बिताते नज़र आते हैं। टाइगर के परिवार में भी दिशा काफ़ी घुली-मिली हैं। उनके साथ फैमिली वेकेशन पर भी जा चुकी हैं।
दिशा ने टाइगर के साथ फ़िल्मों और सिंगल एल्बम में काम किया है। बाग़ी 2 में दिशा ने फीमेल लीड रोल निभाया था। वहीं, बाग़ी 3 के एक गाने में दिशा थिरकते हुए नज़र आयी थीं। दिशा बेहतरीन डांसर और फिटनेस की शौकीन हैं। सलमान के साथ भारत में दिशा ने ट्रेपेज़ी आर्टिस्ट का किरदार निभाया था।
दिशा अब सलमान की फ़िल्म राधे में नज़र आने वाली हैं। यह फ़िल्म मई में ईद के मौक़े पर रिलीज़ होने वाली थी, मगर अब रिलीज़ पोस्टपोन होने की ख़बरें आ रही हैं। दिशा के करियर का पहला बड़ा रोल क्रिकेटर एमएस धोनी की गर्लफ्रेंड का है, जो उन्होंने उनकी बायोपिक में निभाया था।
दिशा पाटनी के पिता पुलिस अधिकारी हैं, जबकि मां हेल्थ इंस्पेक्टर हैं। उनकी छोटी बहन खुशबू भारतीय सेना में लेफ़्टिनेंट हैं।