नजरें झुकाते और बालों को समेटते हुए दिशा पाटनी ने फिर खींचा लोगों का अपनी ओर ध्यान, देखें एक्ट्रेस की लेटेस्ट बोल्ड फोटो
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने बोल्ड अंदाज को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरों को फैंस खूब पसंद करते रहते हैं। दिशा पाटनी इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने बोल्ड अंदाज को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरों को फैंस खूब पसंद करते रहते हैं। दिशा पाटनी इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। मालदीव से उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें दिशा पाटनी का बोल्ड और हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री की अब एक और तस्वीर सामने आई हैं।
इस तस्वीर में भी दिशा पाटनी के बोल्ड अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने अपनी बोल्ड तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में दिशा पाटनी ने पीच कलर की ब्रालेट पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने गले में पतला और खूबसूरत नेकलेस भी डाला हुई है। तस्वीर में दिशा पाटनी की नजरें झुकी हुई हैं और वह अपने बालों को पीछे की ओर समेटती हुआ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में दिशा पाटनी का बोल्ड और हॉट अंदाज दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री की तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
बात करें दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द फिल्म योद्धा में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म योद्धा के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह फिल्म के अभिनेता, निर्देशक और पूरी टीम के साथ नजर आई थीं। फिल्म योद्धा में दिशा पाटनी के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ड्रामा फिल्म योद्धा का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं।
यह एक पीरियड फिल्म होगी, जिसमें पाकिस्तान पर किए भारत के सबसे साहसी मिशन की कहानी को दिखाया जाएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशी खन्ना की यह फिल्म अगले साल 11 नबंवर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म योद्धा के अलावा दिशा पाटनी मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्रहम और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में होंगे।