Move to Jagran APP

टाइगर श्रॉफ ने इस वीडियो के साथ दिशा पाटनी को किया बर्थडे विश, 22 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया

Disha Patani Birthday टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है और इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 02:24 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 02:24 PM (IST)
टाइगर श्रॉफ ने इस वीडियो के साथ दिशा पाटनी को किया बर्थडे विश, 22 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया
टाइगर श्रॉफ ने इस वीडियो के साथ दिशा पाटनी को किया बर्थडे विश, 22 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर उनके फैंस समेत साथी सेलेब्स भी विश कर रहे हैं। इसी बीच टाइगर श्रॉफ ने भी दिशा पाटनी को बर्थडे विश किया है। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की बॉन्डिंग काफी खबरों में रहती हैं और फिल्मी गलियारों में आने वाली खबरों में यह भी कहा जाता है कि टाइगर और दिशा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अभी दोनों सामने नहीं आए हैं।

loksabha election banner

टाइगर श्रॉफ ने दिशा का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी है। टाइगर ने दिशा का जो थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है उसमें दिशा एक अंग्रेजी गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। कुछ ही घंटे में इस वीडियो को 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को टाइगर और दिशा के फैंस पसंद कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में टाइगर ने लिखा, '3 वॉफल्स और 3 पैन केक बाद में मिलेंगे। हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

3 waffles and 3 pancakes later 😂...happy birthday rockstar❤️ @dishapatani

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

वैसे दिशा की टाइगर के साथ-साथ उनकी बहन कृष्णा से भी अच्छी बनती हैं। दोनों एक दूसरे की पोस्ट पर अक्सर कमेंट करती रहती हैं। कुछ दिन पहले दिशा ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो कृष्णा के साथ डांस कर रही थीं। लॉकडाउन के दौरान खबर आई थीं की टाइगर और दिशा साथ में रह रहे हैं। उस दौरान भी कृष्णा ने बताया था, 'दिशा हमारे साथ नहीं रहती। हां लेकिन वो हमारे के घर पास रहती है तो आती-जाती रहती है। हम लोग साथ में कभी-कभी बाहर सामान लेने भी जाते हैं।' टाइगर की वजह से वो और दिशा इतने अच्छे दोस्त बने हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ पिछली बार फिल्म बागी 3 में काम करते नजर आए। इस जोड़ी को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देख फैंस काफी खुश हुए थे। हालांकि, फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर काफी असर पड़ा, लेकिन फिर भी फिल्म ने ठीक ठाक कमाई कर ली थी। बागी 3 में दिशा पाटनी एक गाने में नजर आई थीं और जल्द ही सलमान खान स्टारर फिल्म राधे में दिखाई देंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.