Move to Jagran APP

Me too: ओम पुरी की पत्नी सीमा कपूर बोली, ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत का स्वागत

फिल्म हाट द वीकली बाजार की स्क्रीनिंग के मौके पर फिल्ममेकर बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, दिव्या दत्ता सहित कई कलाकार मौजूद थे।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 02:13 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 07:48 AM (IST)
Me too: ओम पुरी की पत्नी सीमा कपूर बोली, ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत का स्वागत
Me too: ओम पुरी की पत्नी सीमा कपूर बोली, ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत का स्वागत

राहुल सोनी, मुंबई। सीमा कपूर द्वारा निर्देशित महिलाओं की स्थित की बतलाती फिल्म ''हाट द वीकली बाजार'' की स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत करते हुए सीमा कपूर ने महिलाओं की दशा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और मी टू कैंपेन को उन्होंने उचित कदम बताया है। 

loksabha election banner

सीमा कपूर कहती हैं कि, इस कैंपेन की मैं तारीफ करती हूं और साधूवाद देती हूं। महिलाएं मुखर हो गई हैं। आज महिलाओं में इतनी हिम्मत आ गई है। आज से अगर 30-40 साल पहले की बात करें तो यौन उत्पीड़न तो होता ही था लेकिन अगर किसी लड़की की सगाई भी टूट जाती थी तो उसकी जिंदगी खराब हो जाती थी। आज समाज कितना खुल गया है। अगर महिलाओं के साथ 20 साल पहले ज्यादती या यौन उत्पीड़न हुआ है तो उसके बारे में कहने और उसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत आई है। तो हमें इसका स्वागत करना चाहिए। क्योंकि अगर किसी के साथ गलत हुआ है और आवाज उठाई जा रही है तो वो आगे कई औरों के लिए प्रेरणा है, कि उसी समय आवाज उठाई जाए और एक्शन लिया जाए। लेकिन महिलाओं के साथ ज्यादती बिल्कुल नहीं होना चाहिए। जो लोग इस अभियान का विरोध कर रहे हैं या बोल रहे हैं कि इसका दुरुपयोग होगा तो देखिए पुरुष प्रधान समाज में पुरुष होने का कितना दुरुपयोग हुआ है, तो ये थोड़ा सा अच्छे के लिए दुरुपयोग हो जाता है तो क्या होगा। पर हम कुछ ज्यादा सुधार ला सकेंगे। एक बात और यह है कि, जब भी कोई महिला अपने साथ हुई ज्यादती को लेकर आवाज उठाती है तो उसे सबसे पहले शक की निगाह से देखा जाता है, एेसा नहीं होना चाहिए। आज छोटी बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं तो इस बारे में सोचने की और एक्शन लेने की सख्त जरूरत है। 

ह भी पढ़ें: ठग्स के जरिए अमिताभ व आमिर ही नहीं, कटरीना व यह प्रसिद्ध कोरियोग्राफर भी पहली बार आए साथ

फिल्म ''हाट द वीकली बाजार'' की स्क्रीनिंग के मौके पर फिल्ममेकर बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, दिव्या दत्ता सहित कई कलाकार मौजूद थे। इस मौके पर मुंबई के माटूंगा स्टेशन पर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कहानी राजस्थान स्थित एक गांव की कहानी है जहां पर विभिन्न पुरानी प्रथाओं के चलते महिला के साथ ज्यादती होती है। लेकिन महिला किस प्रकार विभिन्न कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने अस्थित्व को पहचान कर नारी शक्ति दिखाती यह इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। 

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के 'बैंड बाजा बारात' की पूरी डिटेल आ गयी है, तैयारी कर लीजिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.