Move to Jagran APP

निर्देशक राजकुमार संतोषी नानावटी अस्पताल में भर्ती

राजकुमार संतोषी को सीने में दर्द की शिकायत है जिस कारण उन्हें मुंबई स्थित नानावटी अस्पताल में भर्ती या गकिया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 12:06 AM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 12:06 AM (IST)
निर्देशक राजकुमार संतोषी नानावटी अस्पताल में भर्ती
निर्देशक राजकुमार संतोषी नानावटी अस्पताल में भर्ती

मुंबई। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें चेस्ट पेन की शिकायत है। 

loksabha election banner

निर्देशक राजकुमार संतोषी को लेकर कुछ देर पहले ख़बर आई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जैसे ही यह ख़बर आई तो शॉक लगा, चूंकि बुधवार को मशहूर अदाकारा का अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने राजकुमार संतोषी भी पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक राजकुमार संतोषी को सीने में दर्द की शिकायत है जिस कारण उन्हें मुंबई स्थित नानावटी अस्पताल में भर्ती या गकिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका प्राथमिक इलाज शुरू हो चुका है। 

यह भी पढ़ें: अलविदा चांदनी...श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन

राजकुमार संतोषी ने फिल्म अंदाज अपना अपना, घाटक, घायल, पुकार, दामिनी, द लीजेंड अॉफ भगत सिंह जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 2013 में फटा पोस्टर निकला होरी को बाद राजकुमार संतोषी की अभी तक कोई फिल्म नहीं आई है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और इलियाना डीक्रूज थे। फिलहाल राजकुमार संतोषी फिल्म बैटल अॉफ सारागढ़ी को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं। 

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी अंतिम दर्शन: रो पड़ी विद्या और रेखा, बच्चन ने कहा लौट आओ



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.