Move to Jagran APP

Dimple Kapadia's Mother : डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन, हिंदुजा हॉस्पिटल में ली आखिरी सांसे

Dimple Kapadias Mother डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन हो गया। 80 साल की बेट्टी कपाड़िया लंबे समय से बीमार थीं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 10:14 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 11:32 AM (IST)
Dimple Kapadia's Mother : डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन, हिंदुजा हॉस्पिटल में ली आखिरी सांसे
Dimple Kapadia's Mother : डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन, हिंदुजा हॉस्पिटल में ली आखिरी सांसे

नई दिल्ली, जेएनएन। Dimple Kapadia's Mother Passes Away: बॉलीवु़ड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया हिंदुजा का निधन हो गया है। बेट्टी कपाड़िया लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें आईसीयू में रखा गया था। 14 नवंबर से अस्पताल में भर्ती बेट्टी कपाड़िया ने शनिवार रात अंतिम सांस ली। बेट्टी कपाड़िया के निधन के बाद डिंपल कपाड़िया की बेट्टी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कूमार अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि 80 साल की बेटी कपाड़िया लंबे समय से बीमार थीं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। 

loksabha election banner

मां बेट्टी कपाड़िया के अस्पताल में भर्ती होने के बाद खबरें आने लगी थीं कि डिंपल कपाड़िया बीमार हैं, जिसके बाद डिंपल कपाड़िया ने सफाई दी थी। डिंपल कपाड़िया ने कहा था कि ‘मैं अभी जिंदा हूं और अच्छी हूं। मेरी मां अस्पताल में भर्ती है। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती। मेरी मां ठीक हो रही है। वह अब पहले से बेहतर है। मुझे प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं की जरूरत है।’ 

इससे पहले कई बार ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया को अस्पताल में देखा गया था, तभी कई फैंस ने अंदाजा लगाया था कि क्या अक्षय कुमार की तबीयत तो खराब नहीं है। हालांकि, बाद में डिंपल कपाड़िया ने स्पष्टीकरण दे दिया था।

डिंपल कपाड़िया हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म ’टेनट’ के लिए चर्चा में थीं। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.