Dhanashree ने क्लासिकल सॉन्ग ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ पर किया डांस, फैंस ने कहा ‘कभी चहल के साथ भी नाच लिया करो’
यूट्यूबर धनाश्री वर्मा अपने डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। धनाश्री अक्सर सोशल मीडिया हैंडल पर डांस और फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो साड़ी पहने डांस करती दिख रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय गेंदबाज युजवेंद चहल की पत्नी और यूट्यूबर धनाश्री वर्मा अपने डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। धनाश्री अक्सर सोशल मीडिया हैंडल पर डांस और फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो साड़ी पहने डांस करती दिख रही हैं।
इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में धनाश्री कलाकार जिगर ठक्कर के साथ हिंदी क्लासिकल सॉन्ग एक लड़की भीगी भागी सी पर शानदार डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। धनाश्री के इस वीडियो को उनके फैंस दिल खोल कर अपना प्यार लूटा रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर आए हुए अभी महज कुछ ही घंटे हुए है लेकिन ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर एक फैंस ने लिखा, ‘कभी चहल के साथ भी नाच लिया करो।’ एक यूजर ने लिखा, ‘चहल भाई बहुत गलत हो रहा है।’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘चहल को बुरा लग जाएगा दीदी।’ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर धनाश्री ने कैप्शन लिखा, ‘पेश है ओल्ड इज गोल्ड से मेरे पसंदीदा क्लासिक सॉन्ग में से एक। जिगर ठक्कर के साथ जिनकी अपनी एक क्लासिक हंसी है।’
आपको बता दें कि साल 1958 में आई फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ फिल्म का ये गाना ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है और कई बॉलीवुड सेलेब्स इस सॉन्ग पर अपनी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।
हाल ही में अभिनेता अपरशक्ति खुराना इस क्लासिकल सॉन्ग को गाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इससे पहले अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का इसी सॉन्ग का रीमेक भी रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा है और किशोर कुमारी अपनी जादूई आवाज में गया है। इसका म्यूजिक एस. डी बर्मन ने कंपोज किया है। इस सॉन्ग को लोग अक्सर गुनगुनाते हुआ मिल जाते हैं।