उफ.. ये 30 किलो का लहंगा और नाजुक सी दीपिका पादुकोण
पतली-दूबली दीपिका पादूकोण संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म रामलीला में 30 किलो के लहंगे में नजर आर रही हैं। दीपिका ने इस फिल्म में 30 किलो वजन और 50 मीटर घेर दार हरे रंग का एक लहंगा पहना है, जिस लहंगे में गुजरात के कच्छ जिले की छलक दिख रही है।
नई दिल्ली। पतली-दुबली दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म रामलीला में 30 किलो के लहंगे में नजर आ रही हैं। दीपिका ने इस फिल्म में 30 किलो वजन और 50 मीटर घेरदार हरे रंग का एक लहंगा पहना है, जिस लहंगे में गुजरात के कच्छ जिले की छलक दिख रही है। डिजाइनर अंजू मोदी के लिए दीपिका के कपड़े डिजाइन करना एक सपने जैसा है। लेकिन इस बार उनका सपना सच हो गया। संजय की फिल्म में काम करना दीपिका के लिए पहले से ही एक चुनौती है। इस घेरदार घाघरे ने दीपिका की खूबसूरती में और चार चांद लगा दिए हैं।
बताया जाता है कि दीपिका के लिए इतने भारी लहंगे को पहनकर उसे कैरी करना जरा मुश्किल था। इसके लिए दीपिका को जरूर स्ट्रांग ड्रिंक पीना पड़ा होगा। इस लहंगे के साथ उसकी चोली भी डिजाइन की गई है। संजय और दीपिका दोनों को ही इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर