Deepika Ranveer Anniversary : इस 'किस' से शुरू हुई थी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी
Deepika Ranveer Anniversary पिछले साल 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की थी। आज यह कपल अपनी शादी का पहली सालगिरह मना रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Ranveer Anniversary : पिछले साल 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की थी। आज यह कपल अपनी शादी का पहली सालगिरह मना रहा है। यह कपल बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल में से एक है। पर क्या आपको मालूम है कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। और यह था उस पहले किस का किस्सा, जिसने दोनों के रिश्ते पर मोहर लगा दी।
बताया कि प्यार में हैं, लेकिन नाम छिपाकर रखा
दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम-लीला' के सेट पर शुरू हुई थी। 'राम-लीला' की रिलीज से पहले रणवीर सिंह ने मीडिया में ऐलान कर दिया कि वह एक लड़की के प्यार में हैं। हालांकि उन्हें किस लड़की से प्यार है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था। पर अंदाजा सबको था कि रणवीर दीपिका की बात कर रहे हैं। रामलीला के बाद रणवीर और दीपिका पादुकोण ने फाइंडिंग फैनी, बाजीराव-मस्तानी और पद्मावत में काम किया। दोनों का रिश्ता दिनोंदिन मजबूत होता गया। पर दोनों ने खुले तौर पर न अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहा और न ही कुछ छिपाया। शादी से पहले दीपिका और रणवीर को देश-विदेश में कई बार साथ में छुट्टियां मनाते स्पॉट किया गया।
दीपिका बैठी थीं रणवीर की गोद में
'राम-लीला' फिल्म में दीपिका के कजिन का किरदार निभाने वाले ऐक्टर गुलशन देवैया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। उदयपुर में शूटिंग चल रही थी। एक दिन उन्होंने दीपिका को रणवीर की गोद में बैठे हुए देखा। वह थोड़े हैरान हुए।
अंग लगा दे गाने वाला किस
हफिंग्टन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक रामलीला के 'अंग लगा दे गाने' के अंत में दीपिका-रणवीर को किस करना था। शूटिंग खत्म होने के बाद जब डायरेक्टर ने कट बोला, तब भी दोनों किस करते रहे। इसी सीन के बाद दोनों की लव स्टोरी कंफर्म हो गई।