Deepika Padukone Upcoming Movies : '83' से 'महाभारत' तक.. 2021 में रिलीज़ होंगी दीपिका पादुकोण की ये बड़ी फिल्में
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की मोस्ट सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक हैं। दीपिका ने साल 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वो किंग खान यानी शाहरुख ख़ान के साथ दिखी थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की मोस्ट सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक हैं। दीपिका ने साल 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वो किंग खान यानी शाहरुख ख़ान के साथ दिखी थीं। इस फिल्म के बाद दीपिका ने कई बॉलीवुड मूवीज़ में काम किया और पर्दे पर अपनी बेहतरीन अदाकारी को साबित किया।
एक्ट्रेस आखिरी बार मेघना गुलज़ार की फिल्म ‘छपाक’ में नज़र आई थीं। ‘छपाक’ पिछले साल यानी 2020 में लॉकाडाउन से पहले रिलीज़ हुई थी। इसके बाद दीपिका की ‘83’ रिलीज़ होने वाली थी लेकिन कोरोना माहामारी की वजह से देश मे लॉकडाउन लग गया और सिनेमा घर बंद होने की वजह से एक्ट्रेस की फिल्म भी रिलीज़ नहीं हो पाई। लेकिन अब दीपिका बैक टू बैक कई फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बाते हैं एक्ट्रेस की अपकमिंग मूवी की लिस्ट।
83- कबीर ख़ान की फ़िल्म 83 को पिछले साल रिलीज़ होना था, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ कर दी जाएगी। इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रही हैं, जबकि उनके रियल लाइफ पति रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे।
शकुन बत्रा की अगली फिल्म - दीपिका इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी। दीपिका और सिद्धांत को साथ में कई बार स्पॉट किया जा चुका है। दोनों के बीच अभी से एक अच्छा तालमेल देखा जा रहा है। अब देखते हैं फिल्म में तीनों क्या कमाल दिखाएंगे।
पठान- इस फिल्म में दीपिका की फिर से शाहरुख ख़ान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इससे पहले चेन्नई एक्सप्रेस, ओम शांति होम, हैप्पी न्यू ईयर में साथ में नज़र आ चुके हैं। पठान को कुछ विदेशी अंतरराष्ट्रीय जगहों पर शूट किया जाएगा और स्क्रिप्ट में दोनों के लिए एक्शन सीक्वेंस भी हैं।
नाग अश्विन की अगली फिल्म- इस फिल्म में कास्ट स्टार काफी दमदार है। महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण इस फिल्म में नज़र आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। यह किस्म की सांइस फिक्शन फ़िल्म है।
द इंटर्न- रॉबर्ट डी नीरो की बेहतरीन फ़िल्म ‘द इंटर्न’ के रीमेक में भी दीपिका नज़र आने वाली हैं। मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। ख़बरों की मानें तो, इस फ़िल्म रॉबर्ट डी नीरो द्वारा निभाए गए किरदार के लिए ऋषि कपूर को अप्रोच किया गया था, लेकिन वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।
महाभारत- दीपिका पादुकोण फ़िल्म मेकर मधु मंटेना की एक माइथोलॉजिकल फ़िल्म कर रही हैं। इस फ़िल्म में वह द्रौपदी का किरदार निभाएंगी, जो कि महाभारत पर आधारित है। ख़बरों की मानें, तो फ़िल्म दिवाली 2021 में रिलीज़ होगी।