Ranveer Singh ने जब पत्नी को बताया था अपनी चीयर लीडर, ड्रग चैट के बाद दीपिका पादुकोण का पुराना वीडियो वायरल
रिया चक्रवर्ती को ड्रेग मामले में शामिल होने की वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अब ड्रेस मामले में दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं अब इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायारल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कई मुद्दों को लेकर बवाल मचा हुआ है। नेपोटिज्म से लेकर शुरू हुई ये बहस अब ड्रेग एंगल तक जा पहुंचा है। इस वक्त बॉलीवुड में ड्रेग का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। ड्रेग मामले में एक के बाद एक कई नाम सामने आते नजर आ रहे हैं। जहां बीते दिनों सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रेग मामले में शामिल होने की वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब ड्रेस मामले में दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आ रहा है। इसको लेकर अब दीपिका की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं अब इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायारल हो रहा है। इस वीडियो में उनके हाथ में जाम का गिलास नजर आ रहा है।
My Cheerleader 😍❤️😘🥂 @deepikapadukone pic.twitter.com/DQOW7o49Cl
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) January 11, 2019
दीपिका पादुकोण इस वीडियो में जाम का गिलास हाथ में लिए उसे लहराते नजर आ रही हैं। वहीं दीपिका के पति एक्टर रणवीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रसे को अपनी चीयर लीडर बताया था। ये वीडियो आज का नहीं बल्कि साल 2019 का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका व्हाइट शर्ट पहने बच्चों की तरह बोलती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, 'पुलिस वाला आया पुलिस वाला आया...।'
बता दें कि दीपिका पादुकोण का ये वीडियो सिर्फ उनके हाथों में जाम का गिलास होने की वजह से ही चर्चा में है। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' के रिलीज होने के बाद का है। रणवीर की ये फिल्म हिट रही थी। फिल्म की सक्सेस को दीपिका ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया था। 'सिंबा' फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट एक्ट्रेस सारा अली खान लीड रोल में नजर आईं थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर और दीपिका जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर बन रही है। फिल्म में रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। वहीं दीपिका ने रोमी भाटिया का किरदार निभाया है, जो कि कपिल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी हैं। वहीं रणवीर एक और फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम 'जयेशभाई जोरदार' है।