दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी Monochrome फ़ोटो, पति रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट
अभिनेत्री के सबसे बड़े फैन उनके पति रणवीर सिंह ही हैं। तभी तो दीपिका पादुकोण की हर तस्वीर पर रणवीर कमेंट करना कभी भी नहीं भूलते हैं। हाल ही में इसका नज़ारा भी देखने को मिला जब दीपिका ने अपनी एक फ़ोटो शेयर की।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग के बारे में कौन नहीं जानता। लेकिन लगता है कि अभिनेत्री के सबसे बड़े फैन उनके पति रणवीर सिंह ही हैं। तभी तो दीपिका पादुकोण की हर तस्वीर पर रणवीर कमेंट करना कभी भी नहीं भूलते हैं। हाल ही में इसका नज़ारा भी देखने को मिला जब दीपिका ने अपनी एक फ़ोटो शेयर की।
दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वो अक्सर अपनी के तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके प्रशंसक खासा पसंद भी करते हैं। अब हाल ही में दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये उनकी मोनोक्रोम तस्वीर है, जिसमें उनका अक्स दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर पर दीपिका के पति भी लट्टू हो गए हैं।
अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने कोई कैप्शन तो नहीं लिखा है। लेकिन अभिनेत्री ने इसमें आधे चांद वाली इमोजी ज़रूर लगाई है। इस तस्वीर पर दीपिका के पति रणवीर सिंह ने पत्नी की तारीफ करते हुए gorgeous लिखा है। वहीं दीपिका के फैंस भी इस तस्वीर को देख उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार काम में बिजी हैं। फिलहाल वो शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ भी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीस कर रहा है। यह एक शानदार फिल्म होगी। जिसकी शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन हैदराबाद पहुंच गए हैं। फिल्म की शूटिंग का पहला शिड्यूल रामोजी फिल्मसिटी रखा गया है।