दीपिका पादुकोण ने शेयर की कच्चे आम से भरी प्लेट की तस्वीर, फैंस ने पूछा, 'क्या जल्द मिलेगी गुड न्यूज'
is Deepika Padukone pregnant दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द फिल्म 83 में नजर आएंगेl
नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लाल मिर्च पाउडर में लिपटी मसालेदार कच्चे आम की प्लेट शेयर की हैं। इसके बाद प्रशंसक यह कयास लगाने लगे कि वह गर्भवती हैl लॉकडाउन के चलते लोगों को पर्याप्त समय मिल रहा हैं कि वह किसी ऐसी चीज को कर सकें, जिसे वह अपने तेज भागते जीवन में मिस करते थे। इनमें से एक हमारे कुछ पसंदीदा खान-पान की चीजें भी है।
करीना कपूर ने हाल ही में लाल मिर्च पाउडर और नमक लगे हुए कुछ कच्चे आमों की फोटो शेयर की थींl अब दीपिका पादुकोण ने भी उनसे मिलता-जुलता पोस्ट शेयर किया हैं। दीपिका के इस पोस्ट से उनके प्रशंसकों में उत्सुकता छा गई और वह इसे परिवार शुरू करने के बारे में संकेत मानने लगे है। दीपिका ने भी लाल मिर्च पाउडर छिड़के हुए कच्चे आम की पूरी प्लेट की तस्वीर पोस्ट की है और कच्चे आम से भरी इस थाली को अब तक मिले किसी भी व्यक्ति की तुलना में सबसे अच्छा बताया हैं।
You're simply the best, better than all the rest Better than anyone, anyone I ever met...🤤
उन्होंने लिखा है, 'बस आप सबसे अच्छे हैं, बाकी सबसे बहुत बेहतर, किसी से भी बेहतर, जिस किसी से भी मेरी मुलाकात हुई हैंl' इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे कि क्या दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट है। कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है, 'क्या आप गर्भवती हैं?', ''खुशखबरी ??' इसके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को हाल ही में एक साल पूरा हो गया हैl इसलिए उनके प्रशंसकों को यह जानने की उत्सुकता है कि उनके जीवन में क्या चल रहा है?
कुछ लोगों ने उनसे यह भी पूछा कि क्या रणवीर सिंह इससे जलन फील कर रही है क्योंकि उन्होंने कच्चे आम से भरी इस थाली को सर्वश्रेष्ठ करार दिया हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया हैंl इसके अलावा वह दोनों जल्द फिल्म '83' में नजर आएंगेl यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पहली बार विश्वकप जीतने पर आधारित हैंl