Deepika Padukone Memes: दीपिका-रणबीर की हुई मोतीचूर के लड्डू और गाजर के हलवे से तुलना, एक्ट्रेस ने खुद ने बताया
Deepika Padukone Memes बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करने के साथ ही कई मीम भी शेयर किए हैं जिनमें उनकी और रणवीर की तुलना मोतीचूर के लड्डू और गाजर के हलवे से की गई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अक्सर अपनी और रणवीर सिंह की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसा नहीं है कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर सिर्फ अच्छी तस्वीरें ही शेयर करती हैं, जबकि दीपिका खुद पर बने मीम भी शेयर करने में पीछे नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करने के साथ ही कई मीम भी शेयर किए हैं, जिनमें उनकी और रणवीर की तुलना मिठाइयों से की गई हैं। दरअसल, कुछ लोगों ने उनके आउटफिट के कलर के आधार पर उनकी तुलना मिठाइयों से कर दी है।
एक्ट्रेस ने इन पर गुस्सा होने के बजाय उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं और अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें रणवीर और दीपिका फेस्टिव आउटफिट में नज़र आ रहे थे। इस फोटो में रणवीर ने सेफरॉन कलर का कुर्ता और दीपिका ने रेड कलर का कुर्ता पहन रखा था। इसके बाद किसी ने मीम बनाया और साथ में रणवीर सिंह के कुर्ते के रंग के मोतीचूर के लड्डू और दीपिका के कुर्ते के रंग का गाजर का हलवा भी साथ में लगा दिया।
इस मीम में दोनों के कपड़ों की तुलना मोतीचूर के लड्डू और गाजर के हलवे से की गई थी। अब दीपिका ने यह मीम इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है। इससे पहले किसी फैन ने उनकी व्हाइट ड्रेस को काजू की कतली से कंपेयर किया था और एक मीम बनाया था, जिसे भी दीपिका ने अपने अकाउंट पर शेयर किया था। इस मीम में एक तरफ दीपिका पादुकोण सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ काजू कतली रखी हुई है। जहां काजू कतली की तस्वीर के ऊपर उसका नाम लिखा हुआ है। वहीं दीपिका की तस्वीर के ऊपर काजू कतली प्रो मैक्स लिखा हुआ है।
इन मीम को दूसरे अकाउंट से काफी शेयर किया जा रहा है और लोगों को ये मीम काफी पसंद आ रहा है। दीपिका ने दीपावली के मौके पर अपनी और पति रणवीर की तस्वीर साझा कर फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं।