Deepika Padukone जब खाना खत्म नहीं कर पाती तो क्या करती हैं? ये रहा प्यार भरा जवाब
Deepika Padukone Instagram दीपिका पादुकोण नेे इंस्टाग्राम पर कार्टून शेयर किया है जिससे दोनों के बीच की बॉन्डिंग के बारे में पता चल रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जोड़ी सिनेमा के पर्दे से लेकर असल जिंदगी तक काफी प्यार भरी है। कपल अक्सर अपनी फोटो और आपसी बॉन्डिंग की वजह से सुर्खियों में रहते हैं और कभी भी सोशल मीडिया पर इसका इजहार करना नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी कोई फोटो अपलोड नहीं की, लेकिन एक कार्टून (स्पीच बबल) अपलोड किया है, जिससे दोनों की कैमिस्ट्री बता चल रही है।
जिस तरह एक कपल सात रहते हैं, साथ खाना खाते हैं, वैसा ही कुछ दीपिका-रणवीर भी करते है। दीपिका ने एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें एक लड़का और एक लड़की साथ में खाना खा रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि लड़के ने अपना खाना खा लिया है और लड़की खाना खत्म नहीं कर पा रही है। फिर आगे दिखाया गया है कि कैसे वो लड़की अपना खाना भी लड़के को खिला देती है। इस कार्टून को लेकर दीपिका ने कहा है कि हम भी ऐसे ही हैं और रणवीर सिंह को इसमें टैग किया है।
वहीं रणवीर सिंह ने तुरंत इसका रिप्लाई दे दिया है। उन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- Hahahahahaha! BASICCC. इसके बाद से उनके फैंस भी दीपिका-रणवीर की इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि दोनों अक्सर एक साथ मस्ती करते हुए नजर आ जाते हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट भी देते रहते हैं। हाल ही में दोनों फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
आपको बता दें कि दीपिका-रणबीर शादी के बाद एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बन रही फिल्म 83 में दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी बनेंगी। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी बनेंगी। फिल्म की लंदन में शूटिंग खत्म हो चुकी है।