Deepika Padukone ने माना Ranveer Singh की इन खासियत के कारण उन्हें हो गया प्यार और...
Deepika Padukone और Ranveer Singh कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में नजर आएंगेl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की खासियत बताई हैl साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन्हीं खासियत के चलते उन्होंने रणवीर सिंह से शादी की हैl रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे से एक लंबे समय तक प्यार करते रहेl इसके बाद उन्होंने अपने प्यार को आगे बढ़ाते हुए शादी कर ली हैl
एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की खासियत बताते हुए कहा कि रणवीर सिंह की सबसे ख़ास बात उन्हें यह अच्छी लगती है कि रनवीर सिंह बहुत ही ईमानदार हैl
दीपिका पादुकोण ने आगे यह भी कहा कि जब वह रणवीर सिंह के साथ होती हैं तो उन्हें कोई भी चीज कुछ भी करने से नहीं रोकती, साथ ही रणवीर सिंह अपने भावनाओं को उजागर करने में बहुत ही सक्षम है और इसमें बहुत सच्चापन होता हैंl इसके चलते दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह से प्यार हो गयाl
गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में नजर आएंगेl इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैंl वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाएंगीl इस फिल्म के साथ वह निर्माता भी बन रही हैl
यह भी पढ़ें: फिर Malaika Arora स्पॉट की गई जिम के बाहर, लग रही थीं बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस, देखें तस्वीरें
यह फिल्म दोनों की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें ट्रेजिक एंड नहीं होगाl फिल्म बाजीराव मस्तानी, रामलीला और पद्मावती फिल्म में इन दोनों की अहम भूमिका थीl यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थीl इन तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया थाl इन फिल्मों का निर्देशन फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने किया थाl
फोटो क्रेडिट - दीपिका पादुकोण instagram
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप