सितारों की दिवाली पार्टी से क्यों गायब रहे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, ये है वजह
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सेलेब्स की दिवाली पार्टी की तस्वीरें छाई हुई हैं। लेकिन इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नज़र नहीं आए जानिए क्यों?
नई दिल्ली, जेएनएन। दिवाली के मौके पर देश में एक अलग ही रौनक देखने को मिली। आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक सभी ने बड़े धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया। सोशल मीडिया पर भी सेलेब्स की दिवाली पार्टी की तस्वीरें छाई रहीं। एकता कपूर के घर, अमिताभ बच्चन के घर, अनिल कपूर के घर, जैकी भगनानी के घर, टी सीरीज के ऑफिस, धर्मा प्रोडक्शन हाउस में दिवाली पार्टी रखी गई जिसमें टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के लगभग सभी सेलेब्स शामिल हुए। लेकिन इन सबके के बीच बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स ऐसे थे जो किसी भी पार्टी में नज़र नहीं आए।
इतनी सारी पार्टियों में अंबानी परिवार से लेकर अमिताभ बच्चन तक सारे सेलेब्स नज़र आए, लेकिन बॉलीवुड की चार्मिंग एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह गायब रहे। वो क्यों किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए इसके पीछे की वजह अब सामने आई है। पिंकविला की खबर के मुताबिक, इस बार रणवीर और दीपिका ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई है। हर पार्टी में छा जाने वाले कपल ने इस बार परिवार वालों के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया था। इतना ही नहीं दिवाली सेलिब्रेट करने लिए दीपिका के पापा, मम्मी और बहन खासतौर रणवीर सिंह के घर आए थे।
DP 2.0! Original तो ... मेरे पास है! ;) #twomuchtohandle @deepikapadukone @madametussauds
दीपिका और रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों बैक-टू-कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। दीपिका फिलहाल छपाक की शूटिंग कर रही हैं इसके अलावा उन्होंने हाल ही में 'महाभारत' साइन की है इस फिल्म में वो द्रोपदी का रोल निभाएंगे। दीपिका 'महाभारत' की को प्रोड्यसर भी होंगी। वहीं रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही '83'में नज़र आने वाले हैं इस फिल्में उनके साथ दीपिका ही लीड रोल में होंगी। इसके अलावा वो 'जयेशभाई जोरदार' में भी नजर आएंगे और अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' में भी उनका गेस्ट अपीयरेंस होगा।