Move to Jagran APP

Deepika Padukone ने की पति रणवीर सिंह और पिता प्रकाश पादुकोण की सराहना, महिलाओं के सशक्तिकरण पर कही ये बात

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl दोनों जल्द फिल्म 83 में नजर आएंगेl यह फिल्म 1983 में भारत के क्रिकेट विश्व कप जीतने पर आधारित हैl रणवीर सिंह इसमें कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 05:52 PM (IST)
Deepika Padukone ने की पति रणवीर सिंह और पिता प्रकाश पादुकोण की सराहना, महिलाओं के सशक्तिकरण पर कही ये बात
दीपिका पादुकोण के अनुसार जेंडर इक्वलिटी के लिए महिलाओं को पुरुषों के समर्थन की आवश्यकता हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने राष्ट्रीय महिला आयोग के नए अभियान में हिस्सा लिया है, जिसका नाम 'महिलाओं के लिए पुरुष' हैंl इस मौके पर उन्होंने बताया कि किस प्रकार महिलाओं के सशक्तिकरण में पुरुषों का हाथ हैl उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह और पिता प्रकाश पादुकोण के समर्थन की सराहना की हैl दीपिका पादुकोण को राष्ट्रीय महिला आयोग ने 'महिलाओं के लिए पुरुष' अभियान का हिस्सा बनाया हैl

loksabha election banner

ट्विटर पर महिला आयोग ने दीपिका पादुकोण का एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह अपने पिता और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के अलावा पति और अभिनेता रणवीर सिंह के बारे में बात कर रही हैl उन्होंने यह भी कहा कि लैंगिक समानुपात या जेंडर इक्वलिटी के लिए महिलाओं को पुरुषों के समर्थन की आवश्यकता हैl

दीपिका पादुकोण ने वीडियो में यह भी कहा, 'मुझे मेरे पिताजी से बहुत प्यार मिला है और अब पति से मिल रहा हैl मेरे पूरे जीवन में ऐसा होता रहा हैl इसके चलते महिलाओं के सशक्तिकरण में पुरुषों का अहम योगदान हैl इसे मत भूलिएl' वीडियो शेयर करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग के ट्विट्टर पर लिखा है, 'हमारे अभियान का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दीपिका पादुकोणl महिलाओं के सशक्तिकरण में पुरुषों की महत्वपूर्ण भूमिका हैl इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय महिला आयोग जेंडर इक्वलिटी अभियान में पुरुषों को भागीदार बनाना चाहता हैl'

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में इटली में शादी कर लीl इसके बाद बेंगलुरु में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया थाl इस मौके पर रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए एक शानदार नोट भी लिखा थाl दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl दोनों जल्द फिल्म 83 में नजर आएंगेl यह फिल्म 1983 में भारत के क्रिकेट विश्व कप जीतने पर आधारित हैl रणवीर सिंह इसमें कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैंl वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैl यह फिल्म जल्द रिलीज होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.