Deepika Padukone Video : दीपिका पादुकोण को क्यों पड़ने वाली है वकील की जरूरत?
Deepika Padukone Video दीपिका पादुकोण हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं जहां उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द की एक वकील की जरूरत पड़ने वाली है। देखें वीडियो।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं जहां उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब बड़ी बेबाकी से दिए। लेकिन इसी बीच उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द की एक वकील की जरूरत पड़ने वाली है। अब एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा ये बात तो वही जानती होंगी। दरअसल, हुआ यूं कि ऑडियंस में से एक शख्स खड़े हुए और उन्होंने अपने इंट्रोडक्शन देते हुए कहा, मेरा नाम विस्मय श्रॉफ है और मैं लॉ प्रोफेसर हूं, मैं आपकी शादी में भी आया था।
इससे पहले की विस्मय आगे कुछ कह पाते उससे पहले दीपिका ने कहा, ‘मुझे जल्द आपकी सर्विसेज की जरूरत पड़ सकती है’। इस पर विस्मय ने कहा ‘ये काफी अच्छी बात होगी’। हालांकि ये पूरी बातचीत दीपिका और विस्मय ने काफी हल्के लहज़े में की थी। इसके अलावा विस्मय ने दीपिका से उनके और रणवीर सिंह को लेकर भी एक सवाल किया। विस्मय ने पूछा क्या आप और रणवीर सिंह बैडमिंटन कोर्ट पर आमने सामने आए हैं? सका जवाब देने से पहले दीपिका थोड़ी देर चुप रहीं और उसके बाद उन्होंने कहा- हां। जब शख्स ने पूछा कि आप दोनों में से कौन जीता?
इस पर दापिका ने कहा, ‘वो सभी मैच के स्कोर बता सकती हैं, लेकिन वो (रणवीर सिंह) परेशान हो जाएंगे, अभी वो हैदराबाद में हैं और शायद वो वापस नहीं आएंगे’। दीपिका का ये जवाब सुनकर वहां सभी लोग हंसने लगते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका और रणवीर फिल्म '83' की रैप अप पार्टी में साथ नजर आए थे, जहां दोनों क्रिकेट खेलते हुए और डांस करते नजर आए थे। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। '83' में दीपिका और रणवीर साथ दिखाई देंगे। शादी के बाद दोनों की एकसाथ ये पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में भी दोनो पति-पत्नी का किरदार निभाएंगे।
ये भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण ने फैन के सवाल पर कहा- जवाब दिया तो परेशान हो जाएंगे रणवीर सिंह