Move to Jagran APP

दीपिका पादुकोण ने चाहने वालों को दिया ख़ास तोहफ़ा, रणवीर ने कही मज़ेदार बात

दीपिका ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनकी फ़िल्में 100, 200 और 300 करोड़ क्लबों में शामिल हुई हैं। 2018 के जनवरी में आयी पद्मावत में उन्होंने लीड रोल निभाया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 07:13 AM (IST)
दीपिका पादुकोण ने चाहने वालों को दिया ख़ास तोहफ़ा, रणवीर ने कही मज़ेदार बात
दीपिका पादुकोण ने चाहने वालों को दिया ख़ास तोहफ़ा, रणवीर ने कही मज़ेदार बात

मुंबई। दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 33वां जन्म दिन मनाया। रणवीर सिंह के साथ शादी के बाद यह उनका पहला जन्म दिन है। ख़ास तो होगा ही। इसीलिए इसे और ख़ास बनाने के लिए दीपिका ने अपने फ़ैंस को एक तोहफ़ा दिया है। अपने बर्थडे पर दीपिका ने वेबसाइट लांच की है।

loksabha election banner

दीपिका ने इसका इशारा अपनी इंस्टा स्टोरी में कर दिया था। तब क़यास लगाये जा रहे थे कि शायद दीपिका अपनी नई फ़िल्म का एलान करने वाली हैं। बहरहाल, दीपिका ने अपनी बेवसाइट का लिंक ट्वीट किया है। इस वेबसाइट में दीपिका के बारे में कंप्लीट जानकारी दी गयी है। उन्होंने कौन-कौन सी फ़िल्मों में काम किया है, कौन-कौन से अवॉर्ड्स उन्हें मिले हैं, किन ब्रांड्स के साथ उनका एसोसिशन है, उनकी तस्वीरों की गैलरी और उनकी फाउंडेशन लिव लव लाफ़ का ब्यौरा। 

रणवीर सिंह ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि वा लॉग इन करना चाहते हैं। वहीं कटरीना कैफ़ ने दीपिका को जन्म दिन की बधाई दी है।

दीपिका को इंडस्ट्री में 12 साल हो गये हैं। हिंदी सिनेमा में उन्होंने ओम शांति ओम से शाह रुख़ ख़ान के साथ डेब्यू किया था। दीपिका ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनकी फ़िल्में 100, 200 और 300 करोड़ क्लबों में शामिल हुई हैं। 2018 के जनवरी में आयी पद्मावत में उन्होंने लीड रोल निभाया था, जिसने 300.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फ़िल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर सहयोगी किरदारों में शामिल थे। फ़िल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। दीपिका इसके बाद मेघना गुलज़ार के साथ फ़िल्म में दिखेंगी, जो एसिड अटैक सर्वायवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ़ पर आधारित है। इस फ़िल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी हैं। दीपिका इस फ़िल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.