Deepika Padukone- Ranveer Singh Dance:पार्टी में कुछ यूं डांस करते दिखे दीपिका-रणवीर, वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में फिल्म 83 की शूटिंग पूरी हो चुकी है इस खास मौके पर एक पार्टी रखी गई थी जहां रणवीर सिंह और दीपिका ने जमकर मस्ती की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में जहां रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार को निभाते नज़र आएंगे वहीं दूसरी ओर दीपिका भी कपिल देव की पत्नी रोमा देव का किरदार निभाने वाली हैं।
हाल ही में फिल्म 83 की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के अवसर पर एक पार्टी रखी गई थीं, जहां हर किसी ने खूब मस्ती की है। हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें दोनों रणवीर सिंह के गाने नशे सी चढ़ गई में डांस करते दिख रहे हैं।
बॉलीवुड के इस लविंग कपल का डांस और भी बेहतरीन हो गया जब दीपिका पादुकोण को डांस करते करते रणवीर सिंह पर प्यार आ गया, और उन्होंने रणवीर को पास बुलाकर किस कर लिया।
इस पार्टी से ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक वीडियो सामने आई थी जिसमें दीपिका रणवीर सिंह के साथ क्रिकेट खेलने की एक्टिंग करती नज़र आ रही हैं। दोनों ने इस पार्टी में खूब जमकर मस्ती की है।
यह भी पढें: दीपिका पादुकोण की बॉलिंग पर रणवीर सिंह ने मारा शॉट, देखें- कपल के क्रिकेट खेलने का शानदार वीडियो
83 फिल्म की पार्टी में दीपिका पादुकोण ने सफेद रंग की वन शोल्डर शर्ट के साथ ब्लू डेनिम को पेयर किया है। रेड पेंसिल हील्स, गोल्डन एयर रिंग और हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल दीपिका के लुक को बेहद खूबसूरत बना रहे हैं। रणवीर सिंह ने भी पत्नी दीपिका से मैच करते हुए सफेट टी-शर्ट के साथ ग्रे कलर का लूज़ पेंट पहना हुआ है। इस लुक के साथ रणवीर ने डार्क शेड ग्लासेस भी पहने हुए हैं।
आपको बताते चलें कि कबीर सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 83 सन 1983 के वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की और दीपिका उनकी पत्नी की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। फिल्म 83 को 10 अप्रेल 2020 को रिलीज़ किया जाएगा।