दीपिका पादुकोण ने दिवाली के त्योहार पर पति रणवीर सिंह के लिए जारी किया ये फरमान!
Deepika Padukone Ranveer Singh First Diwali Celebrations दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के लिए एक आदेश जारी किया हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl इस साल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद अपनी पहली दिवाली एक साथ मनाएंगे। इस जोड़ी ने पिछले साल दिसंबर में लेक कोमो में शादी की। जैसा कि दोनों रोशनी का त्योहार मनाने के लिए तैयार हैं, दीपिका ने कहा कि दिवाली का अवसर उनके लिए पारिवारिक समय का होगा।
दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के लिए एक आदेश जारी किया है कि रणवीर सिंह जो अक्सर भड़कीले कपड़े पहने नजर आते है, को दिवाली पर एक सरल और सोबर लुक में दिखना होगा। दीपिका ने अपने पहले दिवाली प्लान के बारे में एक बातचीत में बताया कि वे अपने माता-पिता और बहनों के साथ बिताये समय का बहुत महत्व देती हैं। जब भी सभी साथ होंगे कोई काम नहीं करेगाl इसके अलावा यह भी नियम है कि घर वालों के अलावा कोई बाहरी भी पार्टी में नहीं होना चाहिएl
चूंकि यह इन दिनों के लिए पारिवारिक समय होने जा रहा हैl दीपिका पादुकोण ने कहा कि जब रणवीर सिंह उनके माता-पिता के साथ होते है, तो उनका अंदाज एकदम अलग होता हैंl उन्होंने आगे बताते हुए यह भी कहा कि रणवीर बेहद शांत, संवेदनशील और बुद्धिमान भी है, जो लोगों को अक्सर नजर नहीं आता है। रणवीर बेहद एक्सप्रेसिव हैं, बहुत सारे निर्देशकों को उनका वह पक्ष भी देखने को मिलता है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक साथ राम लीला, बाजीराव मस्तानी, और पद्मावत जैसी फिल्मों में साथ काम किया हैं और जल्द ही दोनों कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में नजर आएंगेl इस फिल्म में दीपिका रोमी देव की भूमिका में नजर आएंगीl जबकि रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली के साथ तीन फिल्मों में काम किया हैl
अब दीपिका फिल्म छपाक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उन्होंने एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाई हैंl