Move to Jagran APP

Deepika Padukone On Ranveer Singh: रणवीर सिंह के लाइव रैप से दीपिका पादुकोण को हुआ सिरदर्द, पढ़ें मजेदार खबर

Deepika Padukone On Ranveer Singh गुरुवार को रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई फोटो भी शेयर की हैl इसमें उन्हें मूछों के साथ देखा जा सकता हैl रणवीर सिंह के फोटो पर दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 03:21 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 06:10 PM (IST)
Deepika Padukone On Ranveer Singh: रणवीर सिंह के लाइव रैप से दीपिका पादुकोण को हुआ सिरदर्द, पढ़ें मजेदार खबर
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम लाइव सेशन में भी मजेदार कमेंट किया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के लाइव इंस्टाग्राम रैप सेशन पर कमेंट किया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान एक साथ समय बिताने के बाद काम करना शुरू कर दिया हैl दीपिका पादुकोण अक्सर अपने काम के चलते स्पॉट की जाती हैl उन्होंने हाल ही में निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म भी पूरी की हैl

loksabha election banner

वहीं रणवीर सिंह ने हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की शूटिंग शुरू कर दी हैl गुरुवार को रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई फोटो भी शेयर की हैl इसमें उन्हें मूछों के साथ देखा जा सकता हैl रणवीर सिंह के फोटो पर दीपिका पादुकोण ने लिखा, 'क्या आप अपने अंदर के चार्ली को बाहर ला रहे हैं?'

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम लाइव सेशन में भी मजेदार कमेंट किया हैl दीपिका ने रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस पर लिखा है, 'रिलैक्स करो बेबी, मुझे सिरदर्द हो रहा हैl' फिल्म सर्कस विलियम शेक्सपियर की कहानी 'द कॉमेडी ऑफ एरर' पर आधारित हैl इसमें पूजा हेगडे, जैकलिन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा की अहम भूमिका हैl रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह की यह तीसरी फिल्म होगीl इसके पहले वह फिल्म सिंबा और सूर्यवंशी में काम कर चुके हैंl रणवीर सिंह जल्द फिल्म 83 में भी नजर आएंगेl 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैl दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया हैl इसके अलावा दोनों फिल्म 83 में भी साथ नजर आएंगेl दीपिका पादुकोण की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती हैl हालांकि उनकी फिल्म छपाक फ्लॉप हो गई थीl इसके पीछे अहम कारण JNU विवाद भी थाl दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर बॉन्डिंग देखने लायक हैl दोनों की मस्ती फैंस को भी पसंद आती हैंl दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लंबे अफेयर के बाद शादी की हैl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.