हॉलीवुड फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने किया था एेसा वर्कआउट, देखिए वीडियो
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
मुंबई। फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अाज खुदको इंडस्ट्री में स्थापित किया है। फिल्म में वो शाहरुख़ खान के अपोजिट थीं। बॉलीवुड के बाद वो हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। यह इतना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने किया था जबरदस्त वर्कआउट।
दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न अॉफ जेंडर केज़' इसी साल रिलीज़ हुई है। इसके लिए हॉलीवुड स्टार विन डीजल भी मुंबई आए थे। खैर, यहां तक पहुंचने के लिए दीपिका ने खूब मेहनत की है। बात करें उनकी फिटनेस की तो इस हॉलीवुड फिल्म के लिए उन्होंने स्पेशल वर्कआउट किया था। इस बारे में उनके पर्सनल फिटनेस इंस्ट्रक्टर फरहान ढल्ला खुद बता रहे हैं। उन्होंने दीपिका का वर्कआउट करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो काफी वायरल भी हो रहा है।
यह भी पढ़ें: जॉन संग ऐसे भागी तमन्ना जैसे चोर निकल कर भागा
आपको बता दें कि, दीपिका हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न अॉफ जेंडर केज़' में दिखाई दी थीं।
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले दीपिका के पर्सनल फिटनेस इंस्ट्रक्टर ने एक दीपिका की यह फोटो भी शेयर की थी। इसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि मुझे मेरे क्लाइंट पर प्राउड है।