ग्लैमर में सबसे आगे निकलीं दीपिका पादुकोण, मिल गया ग्लैमरस स्टार का अवॉर्ड
जैसा कि आप जानते हैं रणवीर सिंह की फ़िल्म गली बॉय इस वैलेंटाइन डे रिलीज़ हो गयी है तो वहीं दीपिका भी अपनी आने वाले फ़िल्म छपाक के लिए चर्चा में रहती हैं!
मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी के बाद लगातार चर्चा में हैं। शादी के अलावा रणवीर पहले अपनी फ़िल्म सिंबा तो अब गली बॉय के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन सबके बीच दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई में आयोजित स्टाइल एंड ग्लैमर अवार्ड्स में सबसे ग्लैमरस स्टार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पद्मावत अभिनेत्री रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरते हुए कोरल तफ़ता पफबॉल गाउन पहने हुए नज़र आई। दीपिका पादुकोण ने न्यूड लिपस्टिक के साथ लाइट मेकअप और सॉफ्ट कर्ल के साथ उनका लुक बेहद शानदार लग रहा था। इन तस्वीरों में दीपिका का ग्लैमरस अंदाज़ साफ़ देखा जा सकता है। कई दिनों के बाद दीपिका इस रंग में नज़र आ रही हैं। दीपिका ने इन तस्वीरों के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा। लेकिन, आप देख सकते हैं ये तस्वीरें खुद ही बहुत कुछ बोल रही हैं। इस आउटफिट में दीपिका बेहद चार्मिंग और ग्लैमरस लग रही हैं!
यह भी पढ़ें: राजेश खन्ना से हार, रेखा से प्यार, तीन शादियां, कुछ ऐसी रही है विनोद मेहरा की लाइफ़
हाल ही में, दीपिका पादुकोण ने एशिया की 'सबसे सेक्सी एशियाई महिला' के रूप में भी अपना खिताब पुनः प्राप्त किया था। तीन साल में दूसरी बार दीपिका ने ब्रिटेन स्थित समाचार पत्र 'ईस्टर्न आई' द्वारा प्रकाशित शीर्षक हासिल किया है। 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में सूचीबद्ध होने के बाद, अब अभिनेत्री फोर्ब्स सिलेब 100 की सूची में टॉप 5 में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला अभिनेत्री बनी गयी है, जिसका हाल ही में अनावरण किया गया था।
कमर्शियल इंडस्ट्री में भी दीपिका एक पसंदीदा चेहरा है और ये ही वजह है कि आज वह सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली अभिनेत्री में से एक है। वर्तमान में, दीपिका पादुकोण मेगास्टार गुलज़ार द्वारा निर्देशित एसिड अटैक सर्वाइवल की सच्ची कहानी पर आधारित अपनी अगली फिल्म छपाक की तैयारी में व्यस्त हैं। "छपाक" को दीपिका पादुकोण द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा।