दीपिका पादुकोण ने की रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ, पति रणवीर सिंह का उड़ाया मज़ाक, देखें वीडियो
दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई में जिओ MAMI फिल्म फेस्टिवल 2019 में पहुंचीं जहां उन्होंने पति रणवीर सिंह और एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की एक्टिंग स्किल्स पर बात की।
नई दिल्ली, जेएनएन। दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई में जिओ MAMI फिल्म फेस्टिवल 2019 में पहुंचीं जहां उन्होंने पति रणवीर सिंह और एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की एक्टिंग स्किल्स पर बात की। दीपिका ने दोनों की एक्टिंग की तुलना करते हुए कहा कि रणबीर किसी रोल के लिए 50% मेहनत करते हैं और बाकी का 50% उनका नेचुरल होता है, जब्कि रणवीर सिंह जो भी रोल करने वाले होते हैं उसमें पूरी तरह घुस जाते हैं और उसी किरदार को महीनों तक जीने लगते हैं।
MAMI फिल्म फेस्टिवल से दीपिका और राजीव मसंद की बातचीत का वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस इस बारे में बात कर रही हैं। दीपिका कहती हैं, ‘रणबीर कपूर को मैंने कभी कोई प्रोसेस फॉलो करते हुए यहां सीन के बारे में ज्याद सोचते हुए नहीं देखा, ये काबिल-ए-तारीफ है। वो बहुत नेचुरल हैं मैंने उन्हें कभी किसी रोल के लिए खास तैयारी करते नहीं देखा। लेकिन रणवीर सिंह इस मामले में एकदम अलग हैं। रणवीर जिस किरदार को निभाने जाते हैं वो उसमें पुरी तरह घुस जाते हैं। वो पूरा सही में प्रोसेस को फॉलो करते हैं, रोल के हिसाब से वो सबकुछ बदल देते हैं जैसे अपनी कार, कपड़े और परफ्यूम भी। जब उन्होंने खिलजी का किरदार निभाया था तब वो हर टाइम उसी तरह बातें किय करते थे'।
दीपिका रणवीर के बारे में ये सब बताते हुए उनकी खिंचाई करती हैं और कहती हैं 'वो यहीं तो नहीं है? कहीं आकर मुझसे कहे मेरे बारे में क्या बातें हो रह हैं’। हालांकि एक्ट्रेस ने पति की तारीफ भी की, उन्होंने कहा ‘रणवीर हर 6 महीने में एक अलग इंसान बन जाते हैं। शायद यही कारण है कि हमारा रिश्ता मैं कभी उनसे बोर नहीं होती हूं’।