फिल्म छपाक की शूटिंग लोकेशन से एक और वीडियो लीक, दीपिका और विक्रांत आ रहे नजर
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म छपाक में नज़र आएंगी। यह फिल्म एसिड सर्वाइवर की कहानी पर आधारित है।
मुंबई। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अगली फिल्म छपाक है जिसकी शूटिंग में वे व्यस्त हैं। कुछ दिन पहले इस फिल्म के सेट से कुछ वीडियो लीक हुए थे। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका और विक्रांत मेसी को शूटिंग करते हुए देखा जा सकता है।
दिल्ली में फिल्म छपाक की शूटिंग चल रही है। शूटिंग लोकेशन से एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें दीपिका और विक्रांत मेसी को शूटिंग करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि, दीपिका ने ब्राउन कलर का गाउन और रेड कलर की सलवार कमीज पहनी हुई है। विक्रांत ब्राउन शर्ट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि, विक्रांत ने इस रोल के लिए अपना वजन बढ़ाया है।
आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले इस फिल्म के पहले पोस्टर को रिलीज किया गया था जिसमें दीपिका का फर्स्ट लुक नजर आया था। कुछ समय पहले फिल्म के सेट से एक तस्वीर लीक हुई थी जिसमें दीपिका का एक और लुक देखा गया था। फिल्म छपाक के सेट से तस्वीरें लीक हो रही हैं। पिछले दिनों भी दिल्ली में शूटिंग के वक्त दीपिका की तस्वीरें वायरल हुई थीं।
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म छपाक में नज़र आएंगी। यह फिल्म एसिड सर्वाइवर की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जिसके चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया था। दीपिका पादुकोण की ये भूमिका लक्ष्मी अग्रवाल नामक पीड़ित महिला पर आधारित है। इस फिल्म के माध्यम से दीपिका पादुकोण प्रोडक्शन में भी कदम रखने जा रही हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।