शादी के बाद ऐसे मनाएंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहली दिवाली!
Deepika Padukone And Ranveer Singh First Diwali दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह राम लीला बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl आमतौर पर यह कहा जाता है कि समय बहुत तेजी से बीतता है और हम इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि आने वाले दिसंबर में पसंदीदा जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के एक साल पूरे हो जाएंगे। इस जोड़ी ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस साल ‘दीपवीर’ शादी के बाद अपनी पहली दिवाली एक साथ मनाएंगे और रोशनी के त्यौहार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि उनके लिए दीवाली परिवार का समय होगा।
एक बातचीत के दौरान दीपिका ने कहा कि वे अपने माता-पिता और बहनों के साथ बिताने वाले समय को बहुत महत्व देती हैं। जब वे मिलेंगे तब कोई काम नहीं करेगा और वह अधिक लोगों को घर पर भी नहीं बुलाएंगीl यह नियम हैंl इसके अलावा उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्यारे पति रणवीर को दिया और कहा कि वह अपनी कामयाबी को लेकर बहुत सहज हैl वह उनकी बहुत सहायता भी करते है। वे एक अच्छी टीम हैं। वे अभी भी एक-दूसरे को लेकर उत्साहित हैं और एक-दूसरे से प्रेरित हैं। वह उसकी सबसे अच्छी दोस्त है।
दीपिका और रणवीर राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और जल्द ही वे कबीर खान की आगामी निर्देशित फिल्म 83’ में स्क्रीन पर साथ नजर आएंगेl इसमें दीपिका रोमी देव की भूमिका निभा रही है, जबकि कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह निभा रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी कर ली हैंl
दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैंl दोनों की साथ आई तीनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैंl इन तीनों ही फिल्मों का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया थाl दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के जल्द माता-पिता बनने की भी भी बात थींl हालांकि यह अफवाह साबित हुई हैंl