Move to Jagran APP

तो शादी के बाद दीपिका-रणवीर का मुंबई से पहले इस शहर में होगा वेडिंग रिसेप्शन

दीपिका और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में दोनों की सिंधी रीति-रिवाज से शादी हुई।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 09:52 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 09:00 PM (IST)
तो शादी के बाद दीपिका-रणवीर का मुंबई से पहले इस शहर में होगा वेडिंग रिसेप्शन
तो शादी के बाद दीपिका-रणवीर का मुंबई से पहले इस शहर में होगा वेडिंग रिसेप्शन

मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सितारों की शादी की खूब चर्चा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। नई जानकारी यह सामने आ रही है कि, दीपिका और रणवीर शादी के बाद मुंबई में बतौर कपल अपनी पहली अपीयरेंस नहीं देंगे। 

loksabha election banner

जी हां, जानकारी के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि, शादी के बाद दोनों मुंबई से पहले भी एक और फंक्शन में पहुंचेंगे जहां बतौर उन्हें कपल के रूप में देखा जा सकेगा। दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 और 15 नवंबर को विला देल बलबियानो में हो चुकी है। अब इसके बाद रिसेप्शन का आयोजन मुंबई में होगा जो कि 28 नवंवर को मुंबई के एक होटल में किया जाएगा। अब नई जानकारी मिली है कि, इससे पहले एक वेडिंग रिसेप्शन बैंगलुरु में भी होगा जो कि 21 नवंबर को रहेगा। इस रिसेप्शन में ही पहली बार दीपिका और रणवीर बतौर कपल अपनी पहली अपीयरेंस देंगे। चूंकि दीपिका बैंगलुरु से हैं तो यह आयोजन खास तौर से बैंगलुरु में होगा। 

यह भी पढ़ें: हिंदोस्तान के ठगों को चीन में रिलीज़ के लिए मिली इतने करोड़ की गारंटी

आपको बता दें कि, दीपिका और रणवीर सिंह की शादी लेक कोमो में हो रही है जो कि रोमन काल से ही एक लग्जीरियस होलीडे स्पॉट रहा है। संगीत सेरेमनी 13 नवंबर को हो चुकी है। 14 नवंबर को कोंकणी शादी हुई और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी सम्पन्न हुई।  

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: बिग बॉस के गुस्से का घरवाले हुए शिकार, हेलमेट से किया एक दूसरे को सुरक्षित

पिछले कुछ समय से दीपिका और रणवीर के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें आ रही थी। पिछले महीने खुद दोनों ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने ट्विटर पर शादी को लेकर पोस्ट शेयर की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.