Deepika Padukone And Ranveer Singh Anniversary: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने वर्षगांठ पर एक दूसरे को दी बधाई
Deepika Padukone And Ranveer Singh Wedding Anniversary रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला के बाद से एक दूसरों को डेट करना शुरू किया थाl उन्होंने 6 वर्षों के अफेयर के बाद शादी की थीl
नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को 2 साल हो गए हैl दोनों ने इटली के लेक कोमो में 2018 में 14 नवंबर को शादी कर ली थीl अब इस खास दिन पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक दूसरे को वर्षगांठ पर बधाई दी हैl रणवीर सिंह ने इस मौके पर एक फोटो शेयर की हैंl इसमें उन्होंने कुर्ता और जैकेट पहन रखा थाl
वही दीपिका पादुकोण ने भी वाइट कलर का सलवार सूट पहन रखा थाl रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को बधाई देते हुए लिखा है, 'शादी की दूसरी वर्षगांठ पर बधाई मेरी गुड़ियाl' दीपिका पादुकोण ने भी वही फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, 'शादी की दूसरी वर्षगांठ की बधाई रणवीर सिंह, आप मुझे पूरा करते हैंl' गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के बाद से एक दूसरों को डेट करना शुरू किया थाl उन्होंने 6 वर्षों के अफेयर के बाद शादी कीl
दोनों अपनी वर्षगांठ और दिवाली सरलता से मनाने वाले हैl दोनों जल्द कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 83 में भी नजर आने वाले हैंl दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैंl दोनों की कई तस्वीरें वायरल होती हैंl
दीपिका और रणवीर के कई दोस्तों और प्रशंसकों ने उन्हें वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी है। क्रिकेटर संदीप पाटिल के बेटे और उनकी फिल्म 83 के सह-कलाकार चिराग पाटिल ने बधाई देते हुए लिखा, 'विशिंग यू एंड भाभी ए वेरी हैप्पी एनिवर्सरी।' 83 के दशक में क्रिकेटर मदन लाल के रूप में नज़र आने वाले गायक-अभिनेता हार्डी संधू ने लिखा, 'हैप्पी एनीवर्सरी वीरे और भाभी।' फिल्म में क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभाने वाले साकिब सलीम ने कमेंट सेक्शन में दिल के इमोजीस कमेंट की हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे के साथ नजर आते हैंl दोनों की फिल्में काफी पसंद की जाती हैंl