De De Pyaar De Box Office: अजय देवगन की फ़िल्म 4 दिनों में 50 करोड़ के इतने क़रीब
De De Pyaar De Day 4 Box Office दे दे प्यार दे को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुलप्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं।
मुंबई। De De Pyaar De Day 4 Box Office Collection अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म 'दे दे प्यार दे' ने रिलीज़ के 4 दिनों में ₹44 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया है।
17 मई को देशभर में 3100 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई 'दे दे प्यार दे' को पहले दिन ₹10.41 करोड़ मिले थे, जिसे उम्मीद से कम बताया गया, मगर दूसरे दिन शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में जंप आया और ₹13.39 करोड़ की कमाई कर ली। रविवार को ₹14.74 करोड़ के कलेक्शन के साथ फ़िल्म ने ₹38.54 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया। सोमवार को रिलीज़ के चौथे दिन फ़िल्म ने ₹6.19 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ 4 दिनों का कलेक्शन ₹44.74 करोड़ हो चुका है।
उम्मीद है कि आज मंगलवार को पांचवें दिन ₹50 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी। 'दे दे प्यार दे' को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुलप्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'दे दे प्यार दे' की कहानी एक 50 साल के बिज़नेसमैन और उसकी 24 साल की गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी पर आधारित है। फ़िल्म में तब्बू अजय की एक्स वाइफ़ और रकुल गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। फ़िल्म को समीक्षकों ने भी सपोर्ट किया है। तब्बू के साथ अजय की पिछली फ़िल्म गोलमाल अगेन है, जबकि रकुल के साथ वो पहली बार पेयर अप हुए हैं।
2019 में 'दे दे प्यार दे' अजय की दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले फरवरी में उनकी कॉमेडी फ़िल्म 'टोटल धमाल' रिलीज़ हुई थी। हालांकि 'टोटल धमाल' के मुक़ाबले 'दे दे प्यार दे' की रफ़्तार धीमी है। 'टोटल धमाल' ने ₹16.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी और ₹62.40 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था, वहीं ₹150 करोड़ से अधिक लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप