Move to Jagran APP

De De Pyaar De Box Office Day 16: 100 करोड़ से बस इतनी दूर है अजय देवगन की फ़िल्म

De De Pyaar De Box Office Collection Day 16 100 करोड़ के कलेक्शन में सबसे बड़ी बाधा सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत बनेगी जो 5 जून (बुधवार) को रिलीज़ हो रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 03:18 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 05:57 PM (IST)
De De Pyaar De Box Office Day 16: 100 करोड़ से बस इतनी दूर है अजय देवगन की फ़िल्म
De De Pyaar De Box Office Day 16: 100 करोड़ से बस इतनी दूर है अजय देवगन की फ़िल्म

मुंबई। De De Pyaar De Box Office Collection Day 16 अजय देवगन की फ़िल्म 'दे दे प्यार दे' तीसरे हफ़्ते में पहुंच गयी है और अभी भी रेस में बनी हुई है। फ़िल्म आज (रविवार) को ₹90 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी। हालांकि 100 करोड़ क्लब में पहुंचना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। 

loksabha election banner

शुक्रवार (31 मई) को फ़िल्म तीसरे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹1.96 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे शनिवार को ₹2.82 करोड़ जुटा लिये। इसके साथ ही दे दे प्यार दे का 16 दिनों का कलेक्शन ₹89.27 करोड़ पर पहुंच गया है। आज फ़िल्म 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फ़िल्म के 100 करोड़ के कलेक्शन में सबसे बड़ी बाधा सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत बनेगी, जो 5 जून (बुधवार) को रिलीज़ हो रही है। यानि दे दे प्यार दे के पास सोमवार और मंगलवार का ही समय है। इसके बाद दे दे प्यार दे के कलेक्शंस काफ़ी गिर सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक़, भारत की रिलीज़ से पहले दे दे प्यार दे ₹95 करोड़ कर पहुंच सकती है। 

दूसरे हफ़्ते में 23 करोड़ की कमाई

'दे दे प्यार दे' ने दूसरे शुक्रवार (24 मई) को ₹3.58 करोड़ जमा किये थे। शनिवार को ₹4.78 करोड़ और रविवार को ₹5.68 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे वीकेंड में ही फ़िल्म ने ₹14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद सोमवार को ₹2.73 करोड़, मंगलवार को ₹2.37 करोड़, बुधवार को ₹2.23 करोड़ और गुरुवार ₹2.07 करोड़ जमा किये। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने ₹23.44 करोड़ का कलेक्शन किया। दो हफ़्तों बाद फ़िल्म का नेट कलेक्शन ₹84.49 करोड़ हो गया था।

पहले हफ़्ते में 61 करोड़ की कमाई

गुरुवार (23 मई) को De De Pyaar De ने ₹4.48 करोड़ के साथ सिनेमाघरों में 7 दिनों का पूरा सफ़र पूरा कर लिया था, जिसे मिलाकर पहले हफ़्ते में फ़िल्म की कमाई ₹61.05 करोड़ पर पहुंच गयी। वर्किंग वीक में सोमवार को फ़िल्म ने ₹6.19 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को कलेक्शंस ₹6.10 करोड़ रहे थे। बुधवार को फ़िल्म ने 5.74 करोड़ की राशि जमा की थी। पहले हफ़्ते में दे दे प्यार दे के आंकड़ों में अधिक गिरावट नहीं आयी। हालांकि दे दे प्यार दे की रफ़्तार अजय की पिछली रिलीज़ टोटल धमाल से कम रही, जिसने पहले हफ़्ते में ₹94.55 करोड़ जमा किये थे। 

38 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड

17 मई को देशभर में 3100 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई 'दे दे प्यार दे' को पहले दिन ₹10.41 करोड़ मिले थे, जिसे उम्मीद से कम बताया गया, मगर दूसरे दिन शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में जंप आया और ₹13.39 करोड़ की कमाई कर ली। रविवार को ₹14.74 करोड़ के कलेक्शन के साथ फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ₹38.54 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था।

'दे दे प्यार दे' को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुलप्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'दे दे प्यार दे' की कहानी एक 50 साल के बिज़नेसमैन और उसकी 24 साल की गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी पर आधारित है। फ़िल्म में तब्बू अजय की एक्स वाइफ़ और रकुल गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। फ़िल्म को समीक्षकों ने भी सपोर्ट किया है। तब्बू के साथ अजय की पिछली फ़िल्म गोलमाल अगेन है, जबकि रकुल के साथ वो पहली बार पेयर अप हुए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.