Move to Jagran APP

डांस क्वीन Mouni Roy जज करेंगी डांस रिएलिटी शो, पांच साल बाद इस शो से हो रही टीवी पर वापसी

शो को जज करने के साथ ही मौनी पांच सालो के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। मौनी को हमेशा ही उनकी अदाकारी के साथ-साथ डांस के लिए सराहना मिली है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।

By Vaishali ChandraEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 04:14 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 04:14 PM (IST)
डांस क्वीन Mouni Roy जज करेंगी डांस रिएलिटी शो, पांच साल बाद इस शो से हो रही टीवी पर वापसी
Actress Mouni Roy social media post, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय एक बार फिर से मील का पत्थक साबित हुई है। अपने बेहतरीन डांस से फैंस के दिलों पर राज करने वाली मौनी रॉय अब डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 5' को जज करने जा रही है। शो को जज करने के साथ ही मौनी पांच सालो के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करेंगी। मौनी को हमेशा ही उनकी अदाकारी के साथ-साथ डांस के लिए सराहना मिली है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।

prime article banner

मौनी से बात करने पर उन्होंने कहा, "मेरे लिए, डांस एक अभिव्यक्ति है। यह विभिन्न कलाओं का एक सम्मेलन है। मैं एक जज के रूप में डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। छोटे बच्चों को इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए मैं अब और इंतजार नही कर सकती।"

साल 2021 में मौनी ने कई ब्लॉकबस्टर म्यूजिक वीडियोज के जरिए अपने डांस के जलवे बिखेरे थे। उनके वीडियो 'डिस्को बलमा', 'दिल गलती कर बैठा है' और 'जोड़ा' ने धूम मचा दी थी। सभी गानों में उनके डांस की तरीफ हुई।

बता दें, इससे पहले भी मौनी कई रिएलिटी डांस शोज का हिस्सा रही हैं। लेकिन उन्होंने शो को सिर्फ होस्ट किया। जजिंग का यह उनका पहला अनुभव होगा। मौनी ने अपने करियर की शुरूआत स्टार प्लस के टीवी शो 'क्योंकि ... सास भी कभी बहू थी' से की थी। इसके बाद वह सीरियल 'देवों के देव ... महादेव' और 'नागिन' में नजर आई।

इनके अलावा मौनी आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है। खबरें हैं कि वो अपने कथित बॉयफ्रेंड और दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी करेंगी। हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस ने कुछ नही कहा है।

वक्र फ्रंट की बात करे तो मौनी निर्देशक आयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आयेंगी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर होंगे। इससे पहले मौनी 'गोल्ड' और 'मेड इन चाइना' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.