मीरा राजपूत ने 'साड़ी के फॉल' गाने के लिए कहा- हास्यास्पद, सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ये जवाब
दबंग-3 गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का मीरा राजपूत की उस पोस्ट का जवाब वायरल हो रहा है जिसमें मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के गाने की फोटो शेयर की थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग-3' को लेकर ट्रेंड में हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा, एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर को सोशल मीडिया पर एक रिप्लाई देकर खबरों में आ गई हैं। दरअसल, मीरा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें टीवी की फोटो थी। टीवी में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का 'साड़ी के फॉल सा' गाने का वीडियो चल रहा है।
मीरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'हिलेरियस'। दरअसल, मीरा राजपूत यह वीडियो म्यूट करके देखती हैं और उसके बाद यह रिएक्शन देती है। मीरा ने अपनी पोस्ट में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी टैग किया है। मीरा के इस पोस्ट के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस पोस्ट को रीशेयर किया है और उसके साथ ही लिखा है- रिमोट ढूंढों।
अब लोग ये कयास लगा रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा चैनल चेंज करने के लिए या आवाज तेज करने के लिए रिमोट ढूंढने की बात कर रही हैं। हालांकि, अभी सोनाक्षी के जवाब की भी काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म आर राजकुमार के गाने 'साड़ी के फॉल सा' पर डांस किया था और इसमें शाहिद के डांस को काफी सराहा गया था।
आर राजकुमार फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन प्रभु देवा ने किया था और उसके बाद सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग-3 का निर्देशन भी प्रभु देवा ने ही किया है। सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी दबंग-3 में सोनाक्षी नजर आई हैं, जो 20 दिसंबर को रिलीज हुई है। सलमान खान स्टारर फिल्म उम्मीदों के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करने में असफल रही है।