Move to Jagran APP

क्राइम मास्टर गोगो की हुई वापसी, श्रद्धा कपूर ने शेयर किया वीडियो

शक्ति कपूर की बेटी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिंग और दिलकश अंदाज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पिता शक्ति कपूर अपने पुराने किरदार क्राइम मास्टर गोगो के रूप में दिख रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 05:44 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 05:44 PM (IST)
क्राइम मास्टर गोगो की हुई वापसी, श्रद्धा कपूर ने शेयर किया वीडियो
Crime Master Gogo is back, Shraddha Kapoor shared video.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिंग और दिलकश अंदाज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पिता शक्ति कपूर अपने पुराने किरदार क्राइम मास्टर गोगो के रूप में दिख रहे हैं।

loksabha election banner

वीडियो में दिख रहे हैं कि अभिनेत्री नेल पॉलिश लगा रही हैं तभी पीछे से शक्ति कपूर आ जाते हैं और उन्हें देखकर श्रद्धा चौंक जाते हैं। वीडियो में आगे वो कहते हैं कि, क्राइम मास्टर गोगो, मैं वापस आ गया हूं, आया हूं तो कुछ लूट कर जाऊंगा। इसके बाद श्रद्धा कहती हैं कि, क्या जरूरती थी क्राइम मास्टर को वापस बुलाने की और अब वो कहां से क्या-क्या लूट कर ले जाएगे।

आपको बता दें कि साल 1995 में आई आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर की  फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में अभिनेता शक्ति कपूर ने विलेन क्राइम मास्टर गोगो का अहम किरदार निभाया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘अरे बापू नेल पॉलिश तो छोड़ देते! गोगो इस बैक, आए है तो कुछ लूट कर जाएंगे!’ हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म नागिन के स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के बाद प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी के ऑफिस के बाहर उनसे बातचीत करते हुए स्पॉट किया गया था।

 बता दें कि श्रद्धा कपूर आखिरी बार वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में दिखाई दी थीं। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में नोरा फतेही भी नजर आई थीं। डांस थीम पर आधारित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब सरहाना मिली थी। इसके अलावा श्रद्धा फिल्म 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के साथ लीड रोल में दिखाई दी थीं। उनके अलावा इस फिल्म में अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी अहम किरदार निभाया था।

वही बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो फिल्म नागिन के अलावा अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म स्त्री 2 में अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली है। पहले वो स्त्री में भी अहम किरदार निभा चुकी है, जिसके लिए उनकी काफी तारिफ हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.