वायरल हुआ Virender Sehwag का Bhool Bhulaiyaa लुक, लोगों ने दी ये सलाह
Bhool Bhulaiyaa 2 का लुक जारी कर दिया गया हैंl इसमें कार्तिक आर्यन की अहम भूमिका हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) ने क्रिकेट के पिच पर अपना लोहा मनवाया है और कई बार विरोधी टीम के दांत खट्टे किए हैंl अब वह सोशल मीडिया पर अपने दिलचस्प कमेंट के चलते खबरों में बने रहते हैl
हाल ही में वीरेन्द्र सहवाग का एक फोटो वायरल हो रहा हैl इसमें वह भगवा वस्त्र पहने हुए है और साधू का रूप धारण कर रखा हैंl
@virendersehwag sir jii looking at your present dp..aap ab #Bollywood mey innings open kyun nahi karte through #BhoolBhulaiyaa2 ...i am sure aap yahan bhi sabka paseena nikal dongey..n @TheAaryanKartik bhi bura nahi maanengey ismey...i m 💯 sure your fans including me wanted to pic.twitter.com/ios3obTqSV — Aditya Patni (@AdityaPatni9) August 19, 2019
इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट किया जा रहा है कि उन्हें कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म भूल भुलैया 2 में काम करना चाहिएl इस फोटो में वीरेन्द्र सहवाग ने भगवा वस्त्र पहना हुआ हैl जोकि अक्सर साधू पहने हुए नजर आते हैंl इस फोटो को शेयर करने के बाद लोग उनकी तुलना कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल-भुलैया से कर रहे हैंl सहवाग के प्रसंशक उनकी इस फोटो को देखकर उत्साहित हैंl
Bhole ke Bhakt , Hanuman ke Chele,
Sab kuch Jeet lenge Akele ! pic.twitter.com/u7ybUc2lDM — Virender Sehwag (@virendersehwag) August 19, 2019
सहवाग के एक फैन ने फोटो पर कमेंट किया है, 'सर जी, आप बॉलीवुड में किसी इनिंग की शुरुआत क्यों नहीं करते? कार्तिक आर्यन को बुरा भी नहीं लगेगा आपके कई फैन्स ऐसा चाहते भी हैंl’ सहवाग ने एक और फोटो शेयर किया थाl
इस पर उन्होंने लिखा था, ‘भोले के भक्त, हनुमान के चेले, सब कुछ जीत लेंगे अकेलेl’ फिल्म भूल-भुलैया 2 अक्षय कुमार की फिल्म भूल-भुलैया की रीमेक हैंl
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut और Ekta Kapoor के बीच क्या आई दरार, बहन Rangoli का है ये कहना
इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन की भी अहम भूमिका हैंl हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म का लुक जारी कर दिया गया हैंl इसके पोस्टर को भी लोग पसंद कर रहे हैंl
फोटो क्रेडिट - कार्तिक आर्यन और @Sudhir10dulkar twitter