Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: तैमूर ने मम्मी करीना के लिए बनाया नेकलेस, डिजाइन भी है जबरदस्त

Coronavirus Lockdown करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान ने अपनी मां के लिए पास्ता से एक नेकलेस बनाया है और यह काफी खुबसूरत भी है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 02:11 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 02:11 PM (IST)
Coronavirus Lockdown: तैमूर ने मम्मी करीना के लिए बनाया नेकलेस, डिजाइन भी है जबरदस्त
Coronavirus Lockdown: तैमूर ने मम्मी करीना के लिए बनाया नेकलेस, डिजाइन भी है जबरदस्त

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस करीना कपूर भी अपनी फैमिली के साथ अन्य स्टार्स की तरह लॉकडाउन के चलते घर में पैक हैं। लॉकडाउन के बाद से एक्ट्रेस अपने परिवार पर भी खास ध्यान दे रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सैफ अली खान और पत्नी करीना कपूर इन दिनों अलग अलग तरीके से टाइम पास कर रहे हैं। साथ ही दोनों अपने बेटे को भी अच्छे से टाइम दे रहे हैं और तैमूर की एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

loksabha election banner

हाल ही में तैमूर की पेंटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद अब एक्ट्रेस ने तैमूर की ओर से दिए गए गिफ्ट के बारे में बताया है। खास बात ये है कि तैमूर ने खुद अपने हाथों से अपनी मां के लिए यह गिफ्ट तैयार किया है। दरअसल, तैमूर ने अपनी मम्मी करीना के लिए एक खुबसूरत नेकलेस तैयार किया है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि तैमूर ने ये नेकलेस पास्ता से बनाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Pasta la vista. Handmade Jewellery by Taimur Ali Khan #QuaranTimDiaries

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

अब करीना कपूर ने तैमूर के बनाए हुए नेकलेस को पहनकर एक फोटो क्लिक करवाई है और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। करीना ने फोटो शेयर करते हुए इस नेकलेस के बारे में बताया और लिखा- पास्ता ला विस्ता। तैमूर अली खान की ओर से बनाई गई हैंडमेड ज्वैलरी।' इसके अलावा एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पुरानी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक पुरानी फैमिली फोटो शेयर की है और इससे पहले भी कई तस्वीरें शेयर की थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My boys doing their bit! Together, let's make the world a better place for us all. Play your part... #StayHome #StaySafe #JantaCurfew

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

बता दें कि करीना कपूर ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है और अक्सर करीना अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करीना ने कई बार सैफ अली खान की भी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं और पहले की तस्वीरों में तैमूर ड्राइंग करते हुए, गार्डनिंग करते हुए नजर आए थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.