Coronavirus Lockdown: बिना मास्क लगाए बाहर दिखे आलिया भट्ट- रणबीर कपूर, यूजर्स को मिला क्लास लगाने का मौका
Coronavirus Lockdown कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों बिना मास्क लगाए बाहर घूम रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के बाद आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक घरों में पैक हैं। घर में वर्कआउट कर रहे हैं और अलग अलग तरीकों से अपना टाइम पास कर रहे हैं। इसी बीच, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर घर की बजाय घर के बाहर नजर आए। हालांकि, वीडियो से लग रहा है कि दोनों सोसाएटी के कैंपस में ही हैं और बिल्डिंग के पास नजर आ रहे हैं। लेकिन, वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने इनकी क्लास लगा दी है।
वीडियो से लग रहा है कि दोनों अपने पेट्स को बाहर घूमाने लाए हैं और तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया। इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ने मास्क नहीं लगा रखा था तो कई यूजर्स ने उनसे मास्क को लेकर कमेंट किए। यूजर्स ने पूछा कि आखिर यह मास्क के बिना बाहर क्यों घूम रहे हैं। वहीं कई कुछ यूजर ने क्वारंटाइन ना रहने पर सवाल उठाए और कहा कि वो ऐसे कैसे क्वारंटाइन हैं।
इस वीडियो से यूजर्स को कमेंट करने का अवसर मिल गया है और यूजर्स इनके बाहर आने, मास्क ना लगाने, लिव इन में रहने को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि इन्हें भी पुलिस को पकड़ना चाहिए। इस वीडियो को पसंद करने वालों की संख्या भी काफी है और वो दोनों की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने के बाद जब यह वीडियो सामने आया है तो लोगों को भी पता चल गया है कि आखिर दोनों खुश हैं।
इसी बीच यह भी अटकले लगाई जा रही हैं कि लॉकडाउन के बीच दोनों एक साथ रह रहे हैं। दरअसल, पहले एक्ट्रेस ने दोनों के पेट्स की फोटो शेयर की थी और उससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की थी। खास बात ये है कि इस फोटो में रणबीर कपूर को क्रेडिट दिया गया था। इससे लोग अंदाजा लगाया जा रहा था कि इन दिनों दोनों एक साथ ही रह रहे हैं।