Coronavirus Lockdown में जारी 'एक विलेन' के सीक्वल की तैयारी, ख़तरनाक है आदित्य रॉय कपूर का लुक
Coronavirus Lockdown सीक्वल का निर्माण एकता कपूर और भूषण कुमार कर रहे हैं। फ़िल्म में जॉन अब्राहम आदित्य रॉय कपूर दिशा पाटनी और तारा सुतारिया प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड की रफ़्तार थम गयी है। शूटिंग बंद हैं।सिनेमाघर बंद हैं। सारे एक्टर्स घरों में बंद हैं। मगर, तकनीक की मदद से काम चल रहा है। 'मलंग' के बाद मोहित सूरी और आदित्य रॉय कपूर अब एक विलेन के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि मौजूदा हालात के चलते ये तैयारियां वर्चुअल माध्यम के ज़रिए की जा रही हैं।
कोरोनो वायरस महामारी के भारत में आने से कुछ हफ्ते पहले आदित्य, मोहित के साथ अपने फार्म हाउस पर थे।उन्होंने सीक्वल की स्क्रिप्ट पर बात की और तैयारी को जारी रखने के लिए आगे बढ़ने की बात कही। यहां तक कि आदित्य ने मोहित से अपने किरदार के बारे में भी चर्चा की और ये जाना कि आखिर उनके लिए किस तरह का एक्शन प्लान किया जा रहा है।
आदित्य फिल्म में अपने किरदार की तैयारी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वो अपने दोस्त और डायरेक्टर मोहित सूरी की मदद से फिल्म के सीक्वल के लिए तैयारियां शुरू कर चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की शूटिंग 2020 की छमाही के बाद शुरू होगी।
सूत्र बताते हैं कि मोहित और आदित्य दोनों अपने-अपने घरों से अलग-अलग काम कर रहे हैं, जब तक ये लॉकडाउन ना हट जाए। दोनों एक दूसरे को रोज़ वीडियो कॉल करते हैं और फिल्म के किरदार और प्लॉट की बारीकियों पर चर्चा करते हैं।
इसके बारे में बात करते हुए मोहित कहते हैं, "जब भी मैं आदि के साथ काम कर रहा होता हूं, मुझे अपना बेस्ट देने की जिम्मेदारी महसूस होती है। यही हमारे रिश्ते का नेचर भी है। इस फ़िल्म के साथ, हम और भी बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा पहली बार है, जब आदित्य विलेन की भूमिका में होंगे। ये बहुत ही मज़ेदार होने वाला है। सीक्वल का निर्माण एकता कपूर और भूषण कुमार कर रहे हैं। फ़िल्म में जॉन अब्राहम, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया प्रमुख भूमिकाओं में हैं।