Move to Jagran APP

Coronavirus Fight: रमज़ान में सोनू सूद करेंगे नेक काम, 25000 माइग्रेंट वर्कर्स को खिलाएंगे खाना

Coronavirus Fight माइग्रेंट वर्कर्स की मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब सोनू सूद सामने आए हैं। वह करीब 1.5 लाख लोगों का खाना मुहिया कराने जा रहे हैं इसमें 25000 माइग्रेंट वर्कर्स हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 06:06 PM (IST)
Coronavirus Fight: रमज़ान में सोनू सूद करेंगे नेक काम, 25000 माइग्रेंट वर्कर्स को खिलाएंगे खाना
Coronavirus Fight: रमज़ान में सोनू सूद करेंगे नेक काम, 25000 माइग्रेंट वर्कर्स को खिलाएंगे खाना

 नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus Fight: कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से माइग्रेंट वर्कर्स को लेकर लगातार ख़बरे आ रही हैं। काम बंद होने की वजह से सभी अपने घरों से दूर फंस गए हैं। इस बीच ऐसे वर्कर्स की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सामने आए हैं। वह करीब 1.5 लाख लोगों का खाना मुहिया कराने जा रहे हैं, इसमें  25000 माइग्रेंट वर्कर्स हैं। 

loksabha election banner

मुंबई मिरर ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि सोनू को किसी ने माइग्रेंट वर्कर्स की हालात के बारे में बताया। देश के कई कोनों से आए वर्कर्स महाराष्ट्र के भिंवंडी में फंस गए हैं। वर्कर्स लॉकडाउन की वजह से घर भी नहीं जा पा रहे हैं। क्योंकि लॉकडाउन में हर तरह की ट्रांसपोर्ट सर्विस बंद है। इन लोगों के लिए सोनू ने कुछ ही दूर पर किचन की व्यवस्था कराई है। यहां से रमजान में रोज़ा रखने वाले लोगों को खाना पहुंचाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Coronavirus Fight: मदद के लिए आगे आए रजनीकांत, 1000 आर्टिस्ट तक पहुंचाएंगे जरूरत का सामान

अपने इस कदम के बारे में सोनू ने मुंबई मिरर को बताया, 'मैंने उन्हें (माइग्रेंट वर्कर्स को) भरोसा दिया है कि इस पाक महीने में उनकी ज़रूरतों का ध्यान रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में हमें एक दूसरे के साथ खड़े रहने की ज़रूरत है। हम रोज़ा रखने वालों के लिए स्पेशल खाना मुहैया करवाएंगे, ताकि दिन भर के बाद उन्हें भूखा ना रहना पड़े।'

सोनू इससे पहले भी लोगों की मदद करते रहे हैं। वह कोरोना वायरस के खिलाफ़ जंग लड़ रहे डॉक्टर, नर्स और पैरा-मेडिकल स्टाफ लोगों के लिए अपना जूहू वाला होटल दे चुके हैं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पिता शक्ति सागर सूद के नाम से शक्ति अन्नदानम नाम की मुहीम चला रहे हैं। इसके तहत रोज 45000 लोगों को खाना दिया जा रहा है। सोनू सूद के अलावा कई और बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों की मदद कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.