एयरपोर्ट पर बिना मास्क पहने नजर आईं काजोल और न्यासा, जमकर हुईं ट्रोल
Kajol And Nysa Trolled For Not Wearing A Mask न्यासा की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl काजोल और न्यासा को बीती रात हवाई अड्डे पर पपराज़ी द्वारा स्पॉट किया गया था और दोनों ने इस मौके पर काले रंग की ड्रेस पहन रखी थीं। हालांकि दोनों को बिना मास्क पहने एयरपोर्ट पर देखकर इंटरनेट यूजर नाराज हो गए। वहीं कुछ यूजर कोरोना वायरस के डर के कारण भी मां-बेटी की जोड़ी द्वारा मास्क नहीं पहनने से परेशान थे। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया।
ट्विटर यूजर ने उनके मास्क न पहनने को लेकर प्रश्न पूछना शुरू कर दिया, जबकि एक अन्य ने बताया कि इन दोनों से अधिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत तो हवाई अड्डे के कर्मचारी हैं। न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है और वह अक्सर अपने माता-पिता से मिलने के लिए भारत लौट आती है। काजोल ने हाल ही में अपनी बेटी की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसमें उन्हें डिजायनर लहंगा पहने देखा जा सकता हैं।
न्यासा बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। काम के मोर्चे पर काजोल को आखिरी बार फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर में देखा गया था। फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थीं और फिल्म अब तक सिनेमाघरों में चल रही थीं। जब तक की कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण थिएटर बंद नहीं कर दिए गये। इसके अलावा काजोल एक शॉर्ट फिल्म देवी में भी नजर आई थीं।
इस फिल्म में उनके अलावा नेहा धूपिया, श्रुति हासन जैसे कलाकारों की भी अहम भूमिका थीं। यह फिल्म महिलाओं के शोषण पर आधारित थीं। नेहा धूपिया को हाल ही में उनके कमेंट पर ट्रोल किया गया थाl वहीं फिल्म एक्ट्रेस श्रुति हासन ने कई खुलासे किए कि किस प्रकार उनके लुक को लेकर कई बातें कही गई थीं। न्यासा की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। न्यासा को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया हैं। न्यासा अजय देवगन और काजोल की बेटी हैं।