Move to Jagran APP

बॉलीवुड में क्रिसमस का काउटडाउन शुरू, करीना कपूर खान और सोनम कपूर ने किया दिसंबर का वेलकम

दिसंबर की शुरुआत होते ही क्रिसमस का काउटडाउन शुरू हो गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सोनम कपूर ने अपनी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिसमस को लेकर पोस्ट किया है जिसमें अभिनेत्रीयां बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM (IST)
बॉलीवुड में क्रिसमस का काउटडाउन शुरू, करीना कपूर खान और सोनम कपूर ने किया दिसंबर का वेलकम
Christmas countdown begins, Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor welcome December in a special way.

नई दिल्ली, जेएनएन। बुधवार से साल 2021 में आखिरी महीने की शुरूआत हो गई है। इस महीने पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम रहती हैं। वहीं बॉलीवुड में भी क्रिसमस को काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर खुशी जाहिर करते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सोनम कपूर ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिसमस को लेकर पोस्ट किया है, जिसमें दोनों क्रिसमस को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं।

loksabha election banner

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कार की विंडो की तस्वीर शेयर की है, जिसपर बारिश की बूंदे नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर उन्होंने एक स्टिगर भी लगाया है, जिसपर एक नंबर डला हुआ है। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘ये तो क्रिसमस की तरह बहुत कुछ देखने की शुरुआत है। नहीं जैसे सचमुच।’

Kareena Kapoor Khan

वही अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो क्रिसमस ट्री के पास खड़ी हुई दिख रही हैं। फोटो में सोनम बेहद खुश और उत्साहित दिख रही हैं। आपको बता दें कि सोनम इन दिनों अपने पति आनंद अहूजा के साथ लंदन में हैं।

Sonam

क्यों मनाया जाता है

क्रिसमस पश्चिम मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि 25 दिसंबर को ईसा मसीह या यीशु का जन्म हुआ था। जिसकी खुशी में हर साल क्रिसमस मनाया जाता है। वहीं क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। दिसंबर की शुरूआत होते ही समूचे विश्व में क्रिसमस का काउन डाउन शुरू हो जाता है।

बात अगर करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब ये फिल्म अगले साल 2022 में 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे वाले दिन रिलीज होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.