नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अभी फिल्म छिछोरे को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत के काम को सराहा जा रहा है। अब सुशांत सिंह अपने सपनों की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। जी हां... उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सपनों के बारे में बताया है। खास बात ये है कि सुशांत सिंह ने पेपर पर अपने सपने लिखे हैं और उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर 6 तस्वीरों के जरिए अपने सपनों के बारे बताया है और फोटो कैप्शन में उन सपनों के बारे में लिखा है। इन सपनों में हवाई जहाज चलाना, पौधे लगाना, इंजीनियरिंग हॉस्टल में एक रात गुजारना, नासा वर्कशॉप में जाना, अंटार्टिका जाना, लैंबोर्गिनी खरीदना, चैंपियन के साथ शतरंज, टेनिस खेलना आदि शामिल हैं।
सुशांत सिंह ने इंस्टाग्राम पर 50 सपनों के बारे में लिखा है। सुशांत के सपनों में खेल, पर्यावरण, समाज, ट्रेवल, मस्ती, लग्जरी सभी शामिल है। वहीं सुशांत के सपनों की लिस्ट को देखकर उनके फैंस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं उनकी खास दोस्त रिया चक्रवर्ती ने भी इस लिस्ट पर कमेंट किया है और कहा है, 'आप ड्रीमर की तरह लग रहे हैं।'
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की हाल ही में फिल्म छिछोरे रिलीज हुई है। इस फिल्म में वे श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर जैसे सितारों के साथ नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। साथ ही उन्हें क्रिटिक से लेकर दर्शकों के अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हो रही है।
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.