देखिए, ये है ऐश्वर्या की 'जज्बा' का नया पोस्टर
फिल्म 'जज्बा' के निर्माताओं ने मंगलवार को इसका एक और पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में ऐश्वर्या राय बच्चन और इरफान खान एक फंदे के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। संजय गुप्ता निर्देशित इस फिल्म से ऐश्वर्या लगभग पांच साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।
मुंबई। फिल्म 'जज्बा' के निर्माताओं ने मंगलवार को इसका एक और पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में ऐश्वर्या राय बच्चन और इरफान खान एक फंदे के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। संजय गुप्ता निर्देशित इस फिल्म से ऐश्वर्या लगभग पांच साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।
भारतीय फिल्म ने टोरंटो फिल्म महोत्सव में जीता अवार्ड
'जज्बा' का यह नया पोस्टर जैसे ही ट्विटर पर रिलीज किया गया, ये वायरल हो गया। रविवार को 'जज्बा' की शूटिंग पूरी हो गई, जिसके बाद पूरी यूनिट को एक पार्टी दी गई। इस पार्टी में ऐश्वर्या समेत पूरी यूनिट ने खूब एंज्वॉय किया।
सलमान के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी!
बता दें कि ऐश्वर्या की पिछली रिलीज फिल्म संजय लीला भंसाली की 'गुजारिश' थी। ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी और इसमें ऐश्वर्या के अपोजिट रितिक रोशन थे। 'जज्बा' में शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, अतुल अग्निहोत्री, अभिमन्यु सिंह और चंदन राय सान्याल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।