ये क्या...अब परिणीति चोपड़ा रिक्शा चलाने को हुईं मजबूर!
परिणीति चोपड़ा ने 'मेरी प्यारी बिंदु' से एक वीडियो सोशल मीडियो पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो आयुष्मान खुराना को रिक्शे पर बैठाए घूमा रही हैं।
नई दिल्ली(जेएनएन)। परिणीति चोपड़ा और अयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों कोलकाता में चल रही है। हाल ही में परिणीति ने सेट से अपनी और आयुष्मान की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें आयुष्मान, परिणीति को रिक्शे पर बैठा कर घूमाते नजर आए। तो अब उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आयुष्मान को रिक्शे पर बैठाए घूमा रही हैं।
एक बार फिर 'सरकार' बनने की तैयारी में अमिताभ
Strength, thy name is Bindu. #MeriPyaariBindu @ayushmannk pic.twitter.com/WUl6xy7sNp
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) May 28, 2016
वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो आयुष्मान का भार को संभाल नहीं पा रही हैं। उनका रिक्शा सीधा ना चल कर इधर-उधर भाग रहा है। आयुष्मान के चेहरे पर इसका डर साफ नजर आ रहा है। खैर इस सीन को देखर तो यही लग रहा है कि परिणीति अपनी फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।
रणदीप हुडा ने शेयर की अपनी ड्रीमगर्ल की फोटो, देखिए कितनी खूबसूरत हैं
आपको बता दें कि परिणीति लंबे समय के बाद मेरी 'प्यारी बिंदु' से वापसी कर रही हैं। फिल्म में वो एक उभरती सिंगर बनी हैं, वहीं आयुष्मान एक लेखक के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में परिणीति ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने हीरो से मिलवाया था। इस फिल्म में परिणीति का नाम बिंदू और आयुष्मान का नाम अभिमन्यू है। दोनों साथ में काफी क्यूट लग रहे हैं और उम्मीद है कि दर्शकों को भी उनकी जोड़ी जरूर पसंद आएगी। परिणीति और आयुष्मान की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।