कल्कि और सुमीत व्यास की फ़िल्म 'रिबन' का गीत 'चरखा घूम रहा है' लॉन्च, आपने सुना क्या
कल्कि इस फ़िल्म के बाद जल्द ही 'जिया और जिया' में भी नज़र आयेंगी, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी हैं।
मुंबई। अभिनेत्री कल्कि कोचलिन और वेब सीरिज़ से बड़े पर्दे का सफ़र तय करने वाले लोकप्रिय एक्टर सुमित व्यास स्टारर फ़िल्म 'रिबन' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह फ़िल्म अपनी कहानी के अलावा अपने म्युज़िक और लिरिक्स के लिए भी चर्चा में है!
मंगलवार को फ़िल्म 'रिबन' का एक गीत 'चरखा घूम रहा है' लॉन्च हुआ। महज कुछ ही घंटों में यह गीत इंटरनेट पर काफी देखा और सराहा जा रहा है। राखी शांडिल्य के निर्देशन में बन रही फ़िल्म 'रिबन' के इस गीत 'चरखा घूम रहा है' को म्युज़िक कंपनी टी सिरीज़ ने जारी किया। म्युज़िक डायरेक्टर माइकी मैक्लेरी ने इस गाने को संगीत दिया है जबकि नवोदित गायक अनिकेत ने इसे अपनी आवाज़ दी है। गाने के बोल डॉक्टर सागर ने लिखे हैं। गीतकार डॉक्टर सागर इससे पहले दर्जनों फ़िल्मों में अपने कलम का जादू दिखा चुके हैं। बहरहाल, इस लिंक पर आप यह गीत सुन सकते हैं-
यह भी पढ़ें: रिबन के लिए कल्कि ने अटेंड की कई पैरेंटिंग वर्कशॉप्स
इस गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि गीत के साथ-साथ बैकग्राउंड में कल्कि और सुमित की बॉन्डिंग, प्रेग्नेंट कल्कि के कुछ हल्के-फुल्के मूमेंट दिखाए गए हैं। फ़िल्म 'रिबन' एक शहरी परिवार की कहानी है जिसमें असमय प्रेग्नेंसी होने से वर्किंग वुमन के करियर पर क्या असर आता है और किस प्रकार हसबैंड वाइफ इससे डील करते हैं दिखाया जाएगा। फ़िल्म 3 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। बताते चले कि कल्कि इस फ़िल्म के बाद जल्द ही 'जिया और जिया' में भी नज़र आयेंगी, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी हैं।