Move to Jagran APP

Chandrayaan 2 and Bollywood : जब दारा सिंह पहुंचे थे चांद पर और शाहरुख ने की अंतरिक्ष की सैर

Chandrayaan 2 and Bollywood आज चांद पर भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान 2 पहुंचने वाला है लेकिन बॉलीवुड ने भारत के चांद और अंतरिक्ष मिशन की कल्पनाएं 1967 में ही शुरू कर दी थी।

By Vineet SharanEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 12:18 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 04:40 PM (IST)
Chandrayaan 2 and Bollywood : जब दारा सिंह पहुंचे थे चांद पर और शाहरुख ने की अंतरिक्ष की सैर
Chandrayaan 2 and Bollywood : जब दारा सिंह पहुंचे थे चांद पर और शाहरुख ने की अंतरिक्ष की सैर

नई दिल्ली, जेएनएनChandrayaan 2 and Bollywood : आज चांद पर भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान 2 पहुंचने वाला है, लेकिन बॉलीवुड ने भारत के चांद और अंतरिक्ष मिशन की कल्पनाएं 1967 में ही शुरू कर दी थी। 1967 में पहली हिंदी फिल्म बनी थी, जिसमें चांद पर इंसान के पहुंचने और एलियन से जंग की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म का नाम था, चांद पर चढ़ाई और फिल्म के स्टार थे, दारा सिंह, पद्मा खन्ना और हेलन। तब से बॉलीवुड में अंतरिक्ष, चांद, एलियन पर कई फिल्में बन चुकी हैं। पिछले साल आई फिल्म जीरो में भी शाहरुख को अंतरिक्ष की सैर करते दिखाया गया था। मिशन चंद्रयान 2 के मौके पर अंतरिक्ष और एलियन से जुड़ी भारतीय फिल्मों को याद कर लेते हैं।

loksabha election banner

कलाई अरसी/Kalai Arasi

यह फिल्म चांद पर चढ़ाई के चार साल पहले 1963 में बनी थीं, लेकिन यह तमिल मूवी थी। फिल्म में अंतरिक्ष यान, एलियन और उनसे जंग की कहानी थी। मुख्य किरदार एम जी रामचंद्रन, पी भानुवती, राजश्री ने निभाया था।

कोई मिल गया/koi... mil gaya

ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा अभिनीत इस फिल्म में एक एलियन जादू गलती से धरती पर पहुंच जाता है। फिर क्या, जादू की सुपरपावर से ऋतिक रोशन की जिंदगी कैसे बदलती है। इसी की कहानी है, कोई मिल गया।

पीके/PK

एक मासूम एलियन (आमिर खान) धरती पर धर्म के चक्करों में ऐसा पड़ता है कि घनचक्कर हो जाता है। पीके एक एलियन की नजर से हमारी कहानी है।

अंतरिक्षम 9000 केएमपीएच/Antariksham 9000 KMPH

अंतरिक्षम 2018 की एक भारतीय तेलुगू विज्ञान कथा पर आधारित अंतरिक्ष थ्रिलर फिल्म है। यह स्पेस की कहानी वाली पहली तेलुगु फिल्म है। 

मिशन मंगल/Mission Mangal

भारत के मंगल मिशन पर आधारित यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज हुई है। इसमें अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन और तापसी पन्नू जैसे सितारे हैं।

(फोटो क्रेडिट - यू ट्यूब)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.