Chandigarh Kare Aashiqui: आयुष्मान नहीं सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट करने वाले थे डायरेक्टर, लेकिन हुआ कुछ और ही
आयुष्मान खुराना जल्द ही निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में नज़र आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दिखेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर। वाणी और आयुष्मान पहली बार किसी फिल्म में पर्दे पर साथ नज़र आने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना जल्द ही निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में नज़र आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दिखेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर। वाणी और आयुष्मान पहली बार किसी फिल्म में पर्दे पर साथ नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में आयुष्मान एथलीट की भूमिक में नज़र आने वाले हैं। हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक निर्देशक अभिषेक कपूर इस फिल्म में पहले आयुष्मान को नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट करने वाले थे। ‘केदारनाथ’ के बाद अभिषेक की सुशांत के साथ इस फिल्म को लेकर बातचीत भी चल रही थी। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। जून में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली। इसलिए अब अभिषेक ने फिल्म में आयुष्मान को कास्ट किया है।
फिल्म के बारे में बात करें तो ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी जिसकी कहानी उत्तर भारत में बेस्ड होगी। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में वाणी और आयुष्मान ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। अभिषेक ने इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली ख़ान को लेकर केदारनाथ बनायी थी, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी। इसके अलावा को ‘काय पो चे’ ‘रॉक ऑन के निर्देशक भी कर चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने 'काय पो चे' से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
It’s time to fall in love! 🎬❤️
Thrilled to be a part of Abhishek Kapoor's delightful progressive love story #ChandigarhKareAashiqui.
Produced by Bhushan Kumar and Pragya Kapoor!@Abhishekapoor @ayushmannk #BhushanKumar @pragyakapoor_ @TSeries @gitspictures pic.twitter.com/Qq3yYmRcVT— vaani kapoor (@Vaaniofficial) October 21, 2020
आयुष्मान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नज़र आए थे। इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में थे। वहीं वाणी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो साल 2019 में नज़र आई थीं। वहीं अब वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बैल बॉटम' में नज़र आने वाली हैं।
Next stop: My hometown Chandigarh for the first time❤️
Excited to be a part of Abhishek Kapoor's delightful progressive love story #ChandigarhKareAashiqui.
Produced by Bhushan Kumar and Pragya Kapoor co-starring Vaani Kapoor. pic.twitter.com/0OOG7tcEWG— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) October 21, 2020
वहीं सुशांत की बात करें तो एक्टर अब हम सबको छोड़कर जा चुके हैं। 14 जून को उन्होंने अपने मुंबई वाले फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। सुशांत का इस तरह जाना सभी के लिए काफी शॉकिंग था। लोग भी सुशांत को काफी याद करते हैं।